Nationalist Bharat
Other

आप की सामूहिक रसोई से हज़ारों लोगों को मिल रहा भरपेट भोजन

लॉक डाउन में कोई भूखा ना रहें, कोई भूखा ना सोये ” इस भावना से गरीबों में खाना खिला रहे ‘आप’ कार्यकर्ता, जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए आम आदमी पार्टी एवं श्री साई सेवा दरबार के कार्यकर्ता दिल खोलकर सामने आएं। 

 

पटना । कोरोना आपदा को रोकने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है।जिसके कारण गरीब मजदूरों को काम ना मिलने की वजह से भूखें रहने स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके बाद जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए आम आदमी पार्टी एवं श्री साई सेवा दरबार के कार्यकर्ता दिल खोलकर सामने आएं। 30 मार्च से लगातार भोजन बना कर पुलिस वालो के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों के बीच फ़ूड पैकेट वितरित कर रहें हैं। आप नेता बबलू प्रकाश ने बताया कि- 40 दिन पहले 23 मार्च की रात देश में लॉकडाउन की घोषणा हुई। मजदूरों के सामने पैसा और राशन ना होने की वजह से भूखे सोने की नौबत आ गई थी। 30 मार्च से गरीबों को निरंतर भोजन कराने का निर्णय लिया। जिसके बाद सभी के सहयोग से यह सेवा कार्य शुरू हुआ है। जोकि अब तक जारी है। बबलू ने इस पुनीत कार्य मे अर्थ दान देकर सहयोग करने वाले डॉ पंकज गुप्ता, रीना श्रीवास्तव, प्रो० केबी पदमदेव, अमर यादव, मो० नाज़िर नविल, मोहम्मद तुफैल, पिंकू सिन्हा, मिथलेश कुमार उर्फ सन्नी, रवि रंजन, बब्बू यादब, अमित कुशवाहा, ई० राजीव रंजन, दीपक नवीन, लोक रंजन, गुड्डू कुमार, प्रदीप यादव, मनीष कुमार, तरुण सिंघानिया, मो० इक़बाल, दीपक, देव चंद्रा, बीरेंद्र सिंह, नागमणी, उमा दफ़्तुआर, संतोष कुमार, कुमार आनंद को धन्यबाद दिया। सुयश कुमार ज्योति उर्फ राजा ने बताया की मेरे शहर में कोई भूखा नहीं सोये, भूखा नहीं रहें इस सोच के साथ ‘आप’ एवं श्री साई सेवा दरबार के सभी कार्यकर्ता सहयोग कर रहें हैं। उन्होंने बताया की हमारी योजना 3 मई तक इस सेवा को जारी रखने की थी। चूंकि यह लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ गया है, तब हम इसे आगे की अवधि में भी जारी रखने का प्रयास करेंगे। 35 दिनों से साई की रसोई में सहयोग करने वाले कर्मवीर योद्धा राजेश यादव,मो.चाँद,आदि मेहता,सतीश कुमार,पिंकु सिन्हा,अमित कुमार,संजीव कुमार,सन्नी कुमार,रवि रंजन, मोंटी मेहता,मुकेश गोप,चंदन कुमार, शौकत,राजेश यादव,प्रदीप यादव,चंदू ठाकुर,राजन तिवारी, सुधीर यादव,बिटटू कुमार,अमित सिन्हा,दशरथ,गणेश, सुभाष सिंह ने आर्थिक एवं अन्य सभी प्रकार से सहयोग कर रहें हैं।

आजमगढ़ उपचुनाव में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत: धर्मेंद्र यादव

IBPS RRB SO XIV Vacancy 2024 (आई बी पी एस आर आर बी एस वो XIV भर्ती 2024) IBPS RRB 14th Recruitment | IBPS RRB SO XIV Online Form 2024

Nationalist Bharat Bureau

गॉधी जी का आख़िरी अनशन

जान कर हैरान रह जाएंगे शिल्पा शेट्टी की फ़िटनेस का राज़

बजट सत्र में तय होगा कमलनाथ सरकार का भविष्य

प्राइवेट स्कूल्स खोलने के लिए शिक्षा विभाग को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का 13 सूत्रीय सुझाव

1100 साल पुरानी नटराज मूर्ति को 25 साल पहले लंदन बेचा,अब चित्तौड़ आई:केंद्रीय मंत्री दिल्ली से लेकर आए

cradmin

आप का होली मिलन समारोह आज

सम्राट राज में बढ़ा अपराध: 10 दिन में 45 हत्याएं

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षा मंत्री से निजी विद्यालयो को खोलने एवं आरटीई की लंबित राशि के भुगतान की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment