Nationalist Bharat
Other

रोहिणी के अपमान पर तेजप्रताप का कड़ा वार, कहा—भयावह होगा परिणाम

तेजप्रताप यादव सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजद में अंदरूनी बिखराव तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच रोहिणी आचार्य द्वारा पार्टी और परिवार छोड़ने के बाद राजनीतिक तनाव और गहरा हो गया है। रोहिणी ने तेजस्वी यादव और कुछ अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब बहन के अपमान से आक्रोशित तेजप्रताप यादव ने कड़ा संदेश दिया है। तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे रोहिणी के साथ हुए व्यवहार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे और “जयचंदों को मिट्टी में मिला देने” की चेतावनी दी।

तेजप्रताप ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल की वेबसाइट पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे खुद पर हुए अपमान को सह गए, लेकिन बहन के साथ हुआ व्यवहार उनके लिए असहनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहिणी को परिवार से बाहर निकालने के पीछे कुछ “जयचंदों” का हाथ है, जिनके खिलाफ जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। तेजप्रताप का यह बयान राजद के भीतर बढ़ते तनाव को और उजागर करता है।

उन्होंने आगे कहा कि रोहिणी के चप्पल उठाने की घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है और अब यह पीड़ा उनके भीतर “अग्नि” बन चुकी है। उनका आरोप है कि कुछ चेहरों ने तेजस्वी यादव की सोच पर भी परदा डाल दिया है। तेजप्रताप ने तीखी चेतावनी देते हुए कहा कि इस अन्याय का परिणाम “बेहद भयावह” होगा और समय सबका कठोर हिसाब करता है

 

 

 

 

 

दान देने के मामले में सेलिब्रिटी से आगे निकले शाहरुख़ ख़ान

Nationalist Bharat Bureau

उच्च शिक्षा में अवसर के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ड्रॉ नहीं, पांचवां टेस्ट जीतकर सीरीज जीतेगा भारत – मोहम्मद सिराज

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

बेटी की हत्या के मामले में मां को फांसी

Nationalist Bharat Bureau

श्री बांके बिहारी कॉरिडोर के विरोध में ब्रजवासियो ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा अपने खून से पत्र

cradmin

बिजली दर में बढ़ोतरी के मुद्दे पर आप ने किया दीघा में जनमत संग्रह

डबवाली के सेठी दम्पति द्वारा बनाई जा रही है दुनियाँ में सब से बड़ी पिकटोरिअल पोएट्री कॉफ़ी टेबल अन्थोलोज़ी।

cradmin

विधान परिषद की सातों सीटों के दलीय प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

ऑस्ट्रेलिया पाँचवीं बार बना महिला वर्ल्ड टी-20 का बादशाह

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment