Nationalist Bharat
Other

महिलाओं की साक्षरता दर में सुधार हम सबकी जिम्मेदारी:डॉ विनोदानंद झा

विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय महेंद्र पटना में आयोजित समारोह में अतिथियों ने व्यक्त किये अपने विचार,बिहार की साक्षरता दर को सुधारने और बढ़ाना का आह्वान

पटना : अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस (8 सितंबर) के अवसर पर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय महेंद्र पटना में छात्रों द्वारा आयोजित टीएलएम प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. विनोदानंद झा (निदेशक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, बिहार सरकार), मोहम्मद अहसान (उप निदेशक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, बिहार सरकार) और प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए टीएलएम पर शिक्षकों और बच्चों की प्रशंसा की और बधाई दी। बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ विनोदानंद ने कहा कि 8 सितंबर विश्व साक्षरता दिवस है इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया से अज्ञानता के अंधेरे को दूर करना और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और उज्जवल भविष्य की गारंटी देना है।उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं की साक्षरता दर बहुत अच्छी नहीं है, हालांकि शहरी क्षेत्र की संपन्न महिलाओं की साक्षरता दर थोड़ी बेहतर है लेकिन गरीब वर्ग की महिलाओं के लिए लक्ष्य अभी भी बहुत दूर है।

उन्होंने कहा कि बिहार की साक्षरता दर को हम सभी को अपनी मेहनत से सुधारना है और साक्षरता दर को बढ़ाना है।इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सीमा रानी, ​​डॉ.स्वधा प्रकाश, डॉ. छमा सिंह, डॉ. मुहम्मद मिराज-उल-आबेदीन, व्याख्याता शालनी कुमारी, सुश्री कमला सिंह, सुश्री मधु बाला और शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने सभी छात्रों को बधाई दी। उनकी कड़ी मेहनत और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना किया।

इंडिया पोस्ट में बम्पर भर्ती,ऐसे करें आवेदन

समाचार पत्र में न्यूज़ प्रकाशित करने पर पत्रकार पर कांता से जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

बलूचिस्तान प्रांत में सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरी वैन

IBPS RRB SO XIV Vacancy 2024 (आई बी पी एस आर आर बी एस वो XIV भर्ती 2024) IBPS RRB 14th Recruitment | IBPS RRB SO XIV Online Form 2024

Nationalist Bharat Bureau

प्रथम दृष्टिःपरीक्षा तंत्र की परीक्षा

संपत्ति कर संवर्धन अभियान के पहले दिन 108 नई संपत्तियां कर के दायरे में, निगम को मिले 27.90 लाख रुपये

Nationalist Bharat Bureau

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोरोना से मरने वालों को दी श्रधांजलि

कश्मीर में टारगेट किलिंग से हालत नाजुक, विपक्ष ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश के अनुसार केशव प्रसाद उपमुख्यमंत्री नहीं है केवल नौकरी कर रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

Leave a Comment