Nationalist Bharat
Other

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोरोना से मरने वालों को दी श्रधांजलि

पटना:कोरोना मृतकों की याद में पूरे बिहार में 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।इस सिलसिले में एक कार्यक्रम पटना दारुल मलिक , फ्रे़जर रोड, (पूर्व मुख्यमंत्री मोहम्मद यूनुस साहब के आवास) में भी एक श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मोहम्मद काशिफ़ यूनुस, सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता नदीम अकरम, फहीम अख्तर वगैरह शामिल हुए।इस अवसर पर इस बात पर चिंता जताई गई कि समाज के द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य को महत्व नहीं देने की वजह से राजनीतिक समुदाय भी स्वास्थ्य को लेकर काफी़ उदासीन रहा जिसकी सजा़ पूरे भारत को पिछले 2 महीनों में भुगतनी पडी़.कोरोना के तीसरे चरण के आने का भी अनुमान है जिसमें बच्चों को भी बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमण की आशंका है. इसलिए इस बात की ज़रूरत है कि समाज और सरकार जागे एवं स्वास्थ्य पर अच्छी तरह से काम हो ताकि भविष्य में कभी भी हमें मौत का वो तांडव ना देखना पड़े जो पिछले 2 महीने में देखना पड़ा.इसको लेकर बिहार के नागरिक समाज की ओर से अलग-अलग तरह के कार्यक्रम चलाने का प्रण किया गया है. इसी सिलसिले में कोरोना मृतकों की याद में 2 मिनट का मौन कार्यक्रम रखकर कोरोना मृतकों को श्रद्धांजलि दिया गया।

त्रासदी,त्राहिमाम और बेशर्म सिस्टम

Nationalist Bharat Bureau

भ्रष्टाचार का स्वरुप और उस बिमारी से पीड़ित जनता के हालात में कोई बदलाव नहीं आया

Nationalist Bharat Bureau

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर सियासी बयानबाजी तेज, भूपेश बघेल ने केंद्र पर कसा तंज

पारस एचएमआरआई अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में आशाओं पर पुलिसिया दमन के खिलाफ पटना में भी बुलंद हुई आवाज़,योगी सरकार के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

एक ही परिवार के दो लोगों को दिन में दिखाई नहीं देता दो को रात में

ख़ुदाबख़्श खान

CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा इत्र वाले मित्र खिला रहे थे गुल

कश्मीर में टारगेट किलिंग से हालत नाजुक, विपक्ष ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

बंद दरवाजे बुलाते हैं पर कोई नहीं आता

Leave a Comment