Nationalist Bharat
Other

CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा इत्र वाले मित्र खिला रहे थे गुल

उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर वार किया. सीएम योगी ने कहा कि आपके इत्र वाले मित्र तो बहुत कुछ गुल खिला रहे थे लेकिन इत्र उद्योग के लिए ईमानदारी से काम हमने किया है. हमने एक ज़िला एक उत्पाद में भी इत्र को कन्नौज के साथ ही जोड़ा है. वर्तमान में इत्र का व्यापार सिर्फ कन्नौज से 800 करोड़ रुपए का हो रहा है.

विधानसभा बोलते हुए सीएम योगी ने आगे कहा कि आज एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं की चर्चा हो रही थी. माननीय नेता प्रतिपक्ष कह रहे थे कि ये समाजवाद है. अच्छा है कि कम से कम समाजवाद के बहाने ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकार किया.

इस मौके पर सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बजट का दायरा बढ़ा है. साल 2016-17 में जो प्रदेश का बजट आया था वो लगभग 3 लाख करोड़ रुपए का था और आज 2022 में सदन में जो बजट पेश हुआ है वो 6 लाख 15 हज़ार करोड़ रुपए का है. दोगुना से ज्यादा हम इस बजट राशि को बढ़ाने में सफल हुए हैं.

RSS का झंडा किसी दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा इसमें इसमें कोई शक नहीं है:कर्नाटक पूर्व मंत्री

पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश

लालू यादव के जन्मदिन को “गरीब सम्मान दिवस” के रूप में मनाएगी राजद

Railway RRB JE Vacancy(रेल्वे आर आर बी जे ई भर्ती ) 2024 | RRB JE 2024 | Railway JE Recruitment 2024

कोविड काल में जान गँवाने वाले लोगों को कैंडल जलाकर दी गई श्रधांजलि

हरियाणा निकाय चुनाव: जेजेपी ने घोषित किए के 11 और उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यालय ना खुलने से बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों मे मायूसी छाई:शमायल अहमद

जान कर हैरान रह जाएंगे शिल्पा शेट्टी की फ़िटनेस का राज़

निजी विद्यालयों के व्यावसायिक वाहनो के कर माफ़ी का प्राइवट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने किया स्वागत,राज्य सरकार को कहा साधुवाद

इंडिया पोस्ट में बम्पर भर्ती,ऐसे करें आवेदन

Leave a Comment