Nationalist Bharat
Other

UP सरकार के विज्ञापन की सोशल मीडिया में उड़ रही हैं खिल्लियां

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 12 सितम्बर को प्रसिद्ध अंग्रेज़ी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस में दिए गए विज्ञापन की सोशल मीडिया में जम कर खिल्ली उड़ायी जा रही है।ये खिल्ली उस एक चित्र को देख कर उड़ाई जा रही है जिसे उत्तरप्रदेश की सरकार ने अपने विज्ञापन में लगाया है।Transforming Uttar Pradesh Under Yogi Adityanath के शीर्षक से जारी इस विज्ञापन में एक फ्लाई ओवर दिखाया गया है जो उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल का माँ फ्लाईओवर है।बस इसी बात पर सोशल मीडिया में बहस का दौर चल पड़ा है।Somu Anand नामक फेसबुक यूजर ने इसे अपने पेज पर शेयर करते हुए लिखा कि इस विज्ञापन में दिख रहा फ्लाईओवर कलकत्ता का माँ फ्लाईओवर है। जिसे दिखाकर योगी जी अपना प्रचार कर रहे हैं।
Vimlendu Singh नामक यूजर ने लिखा कि तस्वीर प्रतीकात्मक है। ग्राफिक डिजाइनर पहले ममता दीदी का पोस्टर बनाता था।अजय पाठक नामक यूजर ने लिखा कि कलकत्ता का नाम बदलकर लखनऊ कर दिया गया है… एंटी नेशनल लोग इस बात को नहीं समझ सकते हैं।Prashant Vats नामक यूजर ने लिखा कि प्रशांत किशोर से सलाह लिए होंगे।

फेसबुक से लिया गया स्क्रीन शॉट

हालांकि एक यूजर Alok Kumar Singh ने Somu Anand से जब सवाल पूछा कि हर चीज़ से दिक्कत क्यों है? इस पर जवाब देते हुए Somu Anand ने जवाब दिया कि सही बात है। योगी जी यूपी में विकास नहीं कर पाए तो क्या हुआ? बंगाल पर उनका कोई हक नहीं?अमेरिकी कंपनी की फ़ोटो लगा कर क्या गलत किया?योगी जी तो सदियों से वसुधैव कुटुम्बकम को मानते आए हैं।क्या यूपी, क्या बंगाल।सब अपना है।इसके जवाब में Alok Kumar सिंह ने व्यंगात्मक लहज़े में लिखा कि Somu Anand आप लोग को हर चीज़ से दिक्कत है।आदमी सेक्युलर भी हो, झूठ भी नही बोले,फोटो भी रियल चाहिए,एक आदमी से क्या इतना अपेक्षा करना सही है। योगीजी देश बदलने आए है , ये सब फालतू बात कर के बदनाम न करे।

एआईसीटीई के द्वारा एफडीपी संचालित करने हेतु ए एन कॉलेज का चयन गौरव की बात:प्रोफेसर एस.पी.शाही

Nationalist Bharat Bureau

विष्णु का वरदान: विष्णु को बेहद पसंद हैं ये 3 राशियां, जीवन में नहीं रहती चिंता

cradmin

अगर आप करोडपति बनना चाहते हैं, तो बस आप को कोकरौच के साथ करना होगा ये काम….

Nationalist Bharat Bureau

रोहिणी के अपमान पर तेजप्रताप का कड़ा वार, कहा—भयावह होगा परिणाम

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब के DGP के दिशा निर्देश पर मोगा पुलिस ने आज पुरे जिले मे चलाया ऑपरेशन ईगल-II

cradmin

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

सौमित्र खान के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी केके की मौत पर खड़ा किया सवाल

138वी जयंती के अवसर पर याद किए गए बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस।जानिए कौन थे मोहम्मद यूनुस

Nationalist Bharat Bureau

गॉधी जी का आख़िरी अनशन

पंजाब पुलिस ने हमले की ताजा कोशिश नाकाम की, 3 को पकड़ा, लाइव आरपीजी जब्त

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment