Nationalist Bharat
Other

दूसरी पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता

पटना:पूर्व मंत्री और सोशलिस्ट नेता तुलसी दास मेहता को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके याद किया गया।इस अवसर पर अपने पिता को याद करते हुए जदयू प्रवक्ता डॉक्टर सुहेली मेहता ने कहा कि आज पिताजी को गए 2 वर्ष हो गए, लेकिन उनका प्यार और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है।दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।उन्होंने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि पेश की।आपको बता दें कि तुलसी दास मेहता पहली बार 1962 में सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर विधायक बने।सबसे पहले उन्होंने 37 साल की उम्र में 1962 में जंदाहा विधानसभा से चुनाव जीतकर राजनीति में एंट्री ली थी।उस समय में वो सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव जीतकर आये थे।1969 में पहली बार राज्य मंत्री बने थे।तुलसीदास मेहता के राजनीतिक सफर की बात करें तो मंत्री बनने के बाद 1975 से 95 तक उन्होंने उर्जा मंत्रालय संभाला।जबकि 1995 से 2000 तक वन एवं पर्यावरण मंत्री बने। लोकनायक जय प्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर के साथ उनका संबंध काफी करीबी था।तुलसी दास मेहता 1990 में जब जनता दल से चुनाव जीते तो लालू यादव की सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाये गए। दूसरी बार जीते जाने पर वन एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में उन्होंने काम किया।कर्पूरी ठाकुर और लोहिया के आदर्श को आत्मसात करनेवाले तुलसी दास मेहता का राजनीतिक सफर बेदाग रहा।उनके पुत्र आलोक मेहता राजद में प्रधान महासचिव हैं और राजद के पिछली सरकार में सहकारिता मंत्री थे जबकि एक पुत्री डॉक्टर सुहेली मेहता भी राजनीति में सक्रिय हैं।वो सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में प्रवक्ता हैं।

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना

Nationalist Bharat Bureau

नियमितीकरण और प्रति माह नियमित वेतन का भुगतान हेतु विशेष सर्वेक्षण अमीन संघ द्वारा जारी आंदोलन का महासंघ गोप गुट ने किया समर्थन

बाकी सब छोड़ो पहले ये बताओ तुम तिहाड़ जेल क्यों गए थे!

Nationalist Bharat Bureau

अवसर के सहारे विरासत को बढ़ाने की तैयारी

बिहार: मगध विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने लंबित परीक्षाओ का आयोजन कराने को कहा

Nationalist Bharat Bureau

आईआईटी की तरह भारत के सभी निजी विद्यालयों को केंद्र सहायता दे:शमायल अहमद

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर लोकसभा चुनाव 2024:स्थानीय बनाम बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा होने की प्रबल संभावना

Railway RRB JE Vacancy(रेल्वे आर आर बी जे ई भर्ती ) 2024 | RRB JE 2024 | Railway JE Recruitment 2024

कोरोना के खिलाफ अभियान में सुनिश्चित करें महिलाओं और युवाओं की सहभागिता: आरसीपी सिंह

सामाजिक नहीं,हाइजेनिक दूरी की ज़रूरत

Leave a Comment