Nationalist Bharat
Other

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना

जदयू नेत्री सुहेली मेहता ने अपने भाई राजद नेता आलोक मेहता की कलाई पर बांधी राखी,सुरक्षा का लिया वचन, देश वासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भी दीं

 

पटना:जदयू प्रवक्ता सुहेली मेहता ने रविवार को अपने भाई और राजद नेता आलोक मेहता की कलाई पर राखी बांध कर भाई बहन के अटूट रिश्ते के पर्व रक्षा बंधन का धर्म निभाया।इस मौके पर उन्होंने भाई के दीर्घायु होने,उनके उत्तम स्वास्थ्य की भगवान से कामना की।साथ ही देश वासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भी दीं।इस अवसर पर आलोक मेहता ने भी अपनी बहन की खुशहाली और दीर्घायु होने की कामना करते हुए राखी की डोर और उसके संदेश को ताउम्र निभाने और जीवन भर बहन की रक्षा करने का प्रण लिया और कहा कि बहन के द्वारा बांधी गयी इस राखी का मैं सदा आभारी और ऋणी रहूँगा।इससे पहले देशवासियों और अपने प्रदेश के लोगों के नाम जारी अपने संदेश में जदयू प्रवक्ता सुहेली मेहता ने कहा कि आप सभी को भाई-बहन के प्रेम व हर्ष के पावन पर्व रक्षाबंधन की असीम शुभकामनाएं।ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी भाई-बहनों के बीच प्रेम व विश्वास का बंधन और भी मजबूत हो।बताते चलें कि रविवार 22 अगस्त 2021 को देश दुनिया में भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी व माथे पर तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना कर रही हैं। साथ ही रक्षा का वचन भी लिया। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनपर अपना प्यार निछावर लिया। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर भाई-बहनों में भारी उत्साह नजर आया।

राहुल के सवाल पर मंत्री हुए असहज,प्रियंका की पेंटिंग का उठाया मामला

Nationalist Bharat Bureau

अपराधियों के भय से त्राहिमाम कर रहा है बिहार

Nationalist Bharat Bureau

गुजरात में इ व्हीकल की बिक्री ने बजाया डंका, देश सबसे अधिक इ व्हीकल बेचने वाला बना राज्य

रोहिणी के अपमान पर तेजप्रताप का कड़ा वार, कहा—भयावह होगा परिणाम

Nationalist Bharat Bureau

कृषि विज्ञान केंद्र, मोगा की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक

cradmin

शासन से त्रस्त भाजपा कार्यकर्ता आप नेता से लगा रहे हैं गुहार

ब्रेकअप’ या पढ़ाई का दबाव ? कोटा के अनिकेत का सुसाइट नोट क्या कह रहा …

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानाचार्य का कार्यकाल अगले पाँच साल के लिए विस्तारित करना प्रोफेसर एस.पी.शाही की कार्य प्रणाली पर मुहर

Nationalist Bharat Bureau

दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘राजा डोली लेके आजा’ की शूटिंग पूरी

कांग्रेस से अजय माकन और BJP से कृष्ण लाल पंवार ने भरा राज्यसभा के लिेए नामांकन

Leave a Comment