Nationalist Bharat
राजनीति

नीतीश कुमार का काम ही हमारी पूंजी,आमलोगों के सुख-दुख में शामिल रहें कार्यकर्ता:आरसीपी सिंह

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का वैशाली जिले में कार्यकर्ता-सम्पर्क एवं आभार-कार्यक्रम,वैशाली जिले के 32 स्थलों का दौरा किया,कार्यकर्ताओं ने हर जगह किया भव्य स्वागत

पटना:जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने कार्यकर्ता-सम्पर्क एवं आभार-कार्यक्रम के तहत आज वैशाली जिले के 32 स्थलों का दौरा किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक सिद्धार्थ पटेल, प्रदेश महासचिव डॉ. बिपिन कुमार यादव, श्री चंदन कुमार सिंह, श्रीमती किरण रंजन, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुहेली मेहता, वैशाली जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह, महुआ से जदयू उम्मीदवार रहीं डॉ. आसमां परवीन, राजापाकर से उम्मीदवार रहे महेन्द्र राम, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शकन्हैया सिंह, जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जीतेन्द्र नीरज, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी मनोज कुमार, युवा जदयू के प्रभारी बिशन कुमार बिट्टू समेत कई नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने हर जगह उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान अपने संबोधन में आरसीपी सिंह ने कहा कि संगठन पार्टी की रीढ़ है और इसकी मजबूती के लिए हमें बूथ पर सबसे अधिक ध्यान देना होगा। पार्टी के हर स्तर के नेता बूथ पर अपनी सक्रियता बढ़ाएं। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि आमलोगों के सुख-दुख में शामिल रहें और हमारे नेता के नेतृत्व में जनकल्याण की जितनी योजनाएं चल रही हैं, उसका लाभ घर-घर पहुंचाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास को जिस तरह जमीन पर उतारा है, स्वतंत्र भारत में किसी मुख्यमंत्री ने वैसा नहीं किया। उनका काम ही हमारी पूंजी है।आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू एक बार फिर बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। अपने नेता के चेहरे और कार्यकर्ताओं के संकल्प की बदौलत हम जल्द ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी हासिल करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के स्नेह और स्वागत के लिए उन्होंने आभार जताया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हर जगह कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह और गर्मजोशी से आरसीपी सिंह का स्वागत किया है, वह जदयू की ताकत और एकजुटता का परिचायक है। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यों से बिहार को जैसा गौरव दिलाया है, उसकी कोई मिसाल नहीं। वे हर बिहारवासी के दिल में बसते हैं।

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, गिनाए विकास के लक्ष्य

Nationalist Bharat Bureau

हमारी शर्तों पर होगी बातचीत: मणिपुर के मुख्यमंत्री के वार्ता के लिए दूत नियुक्त करने पर कुकी नेता

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

17 सितंबर को हर घर-आंगन में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया‘: संजय सरावगी

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार किसी भी दिन ऐसा धमाका कर सकते हैं कि बीजेपी के पाँव के नीचे से जमीन निकल जाए

कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने देश के बंटवारे को बताया अक्लमंदी,भाजपा का पलटवार

अखिलेश यादव के बयान पर सियासी बवाल, CM योगी बोले – ‘राष्ट्र तोड़क तत्वों से सावधान रहना होगा

कांग्रेस ने अपने नेताओं के खर्चे कराए कम ये सुविधा देने से किया इंकार

अपनी ही सरकार की निति से नाराज बीजेपी प्रवक्ता! उठा दिया गंभीर सवाल

Nationalist Bharat Bureau

पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस में लगी आग,सरसो तेल भी दे रहा है कम्पटीशन:आप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment