Nationalist Bharat
Otherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

पटना: बिहार के समस्तीपुर निवासी युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने महज 13 साल की उम्र में भारत की अंडर-19 टीम के लिए एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया था। इस प्रदर्शन के लिए गुरुवार को वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

वैभव सूर्यवंशी ने महज 13 साल की उम्र में U-19 एशिया कप में बैक-टू-बैक दो अर्धशतक जड़कर न सिर्फ क्रिकेट जगत, बल्कि समूचे बिहार का नाम रोशन किया। इसके अलावा, वैभव ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच में 13 साल और 188 दिन की आयु में सबसे युवा इंटरनेशनल शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

इस समय, वैभव की सफलता का सिलसिला थमा नहीं है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा है। अब, वैभव समस्तीपुर से निकलकर आईपीएल में पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की देखरेख में अपने क्रिकेट कौशल को और निखारेंगे।

बिहार के इस उभरते क्रिकेट सितारे के भविष्य को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है, और यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह भविष्य में भारतीय क्रिकेट का अहम हिस्सा बनेंगे।

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बड़ी पराजय के साथ टीम इंडिया टी ट्वेंटी विश्व कप से बाहर,पाक-इंग्लैंड में होगा फाइनल मैच

Nationalist Bharat Bureau

Bihar: 1.14 लाख शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा,सीएम नीतीश कुमार ने कहा शपथ लीजिए कि बच्चों को खूब पढ़ाइएगा

Nationalist Bharat Bureau

उत्तरप्रदेश में 4 हाथ, 4 पैर वाले बच्चे ने लिया जन्म, लोगो ने कहा – भगवान का अवतार है

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

अमेठी में कांग्रेस के बाद आजमगढ़ और रामपुर में सपा का किला ध्वस्त

Nationalist Bharat Bureau

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

CM नीतीश कुमार पहुंचे MLC नीरज कुमार के पुत्र के स्नेहाशीष समारोह में, सादगीपूर्ण विवाह की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

हरियाणा: पूर्व पार्षद, पूर्व चेयरमैन अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल’

Leave a Comment