Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Lok Sabha Speaker: कांग्रेस सांसद के सुरेश विपक्ष के उम्मीदवार

Lok Sabha Speaker: लोकसभा चुनाव में मिली काम सीटों के बाद भाजपा के साथ साथ एनडीए को भी परेशानी का सामना करना पद रहा है । एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी को सरकार चलाने में दिक्कतों के सामना की बात सामने या रही है वहीं अब लोकसभा स्पीकर के पद के लिए भी घमासान होता हुआ दिखाई दे रहा है । लोकसभा स्पीकर पद पर सस्पेंस बरकरार है और इस पर पेच फंसता दिख रहा है। स्पीकर पद पर एनडीए के उम्मीदवार को लेकर विपक्ष की असहमति के बीच सूत्रों से खबर है कि कांग्रेस सांसद के सुरेश इस पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बनाए गए हैं । स्पीकर पद के लिए विपक्ष अपना उम्मीदवार खड़ा किया है । सरकार विपक्ष को डिप्टी-स्पीकर पद देने को तैयार नहीं हुई, इसलिए विपक्ष ने स्पीकर पद पर अपना उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया है।

 

वेणुगोपाल ने की राजनाथ से मुलाकात

इससे पहले सूत्रों के मुताबिक, के सी वेणुगोपाल ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात और कहा कि अगर स्पीकर पद पर सहमति चाहिए तो डिप्टी स्पीकर परंपरा के तहत विपक्ष का हो अन्यथा विपक्ष स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार उतारेगा। राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार डिप्टी स्पीकर पद के लिए बाद में विचार करने की बात कह रही है जबकि वह स्पीकर पद के नामांकन फॉर्म पर अभी हस्ताक्षर करने को कह रही है। विपक्ष को यह मंजूर नहीं है। हम लोकसभा स्पीकर के लिए अपना उम्मीदवार उतारेंगे।

राजनाथ ने की विपक्ष से बात

सूत्रों के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रयासों के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विपक्षी दलों से संपर्क किया। सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह ने आम सहमति बनाने के प्रयासों के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन सहित अन्य विपक्षी नेताओं से बात की। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन दाखिल किया जा सकता है, लेकिन यह विपक्ष के रुख सहित विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगा।

राजकीय सम्मान के साथ कल होगा बिहार कोकिला का अंतिम संस्कार

भाषण में विदेशी घुसपैठिए सहीत अन्य अमर्यादित शब्दों के प्रयोग को संज्ञान में लेने की मांग

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, BJP की नीतियों पर होगा मंथन

Nationalist Bharat Bureau

तारिक़ अनवर को कांग्रेस महासचिव बनाये जाने पर पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन ने बधाई दी

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी का भाजपा शासित राज्यों पर तीखा प्रहार, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

अब कुछ ऐसा करो की सांस लेना भी महंगाई की श्रेणि मे आ जाए

Nationalist Bharat Bureau

SVU का बड़ा छापा, उत्पाद अधीक्षक पर अवैध संपत्ति का गंभीर आरोप

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी:12 फरवरी को होगी परीक्षा, ऐसे एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

मुंबई में प्रदूषण पर बीएमसी की कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment