Nationalist Bharat
राजनीति

भारत जोड़ों यात्रा 10 जनवरी को पंजाब में पहुंचेगी : पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली

भारत जोड़ों यात्रा 10 जनवरी को पंजाब में पहुंचेगी : पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली

भारत जोड़ों यात्रा जो कन्या कुमारी से शुरू हुई थीं, वह 10 जनवरी को पंजाब में पहुचेंगी तथा 11 जनवरी को फतेहगढ़ साहिब से इस यात्रा की शुरूआत की जाएगी। प्रतिदिन यह यात्रा 25 किलोमीटर का रास्ता तय करेगी तथा 10 दिन बाद यह यात्रा अपने अंतिम पड़ाव में पठानकोट पहुंचेगी। इस यात्रा की तैयारियों के संबंध में आज चारों विधानसभा हलकों के साथ जिला कांग्रेस मोगा के कोआडीनेटर व पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली,
नेता विशेष तौर पर पहुंचे। मोगा में की गई बैठक में अभिनेता सोनू सूद की बहन कांग्रेस की सीनियर उपाध्यक्ष मालविका सूद,
 कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कोआडीनेटर गुरकीरत सिंह कोटली, ने बताया कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में भारत जोड़ों यात्रा के पंजाब में प्रवेश करने के समय प्रदेश नेताओं व वर्करों की इस यात्रा में शमूलियत के लिए तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा की पंजाब में आमद को लेकर कांग्रेसी नेताओं, वर्करों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस यात्रा में प्रत्येक कार्यकर्ता की शमूलियत बनाने के लिए अलग-अलग विधनसभा हलकों में बैठकें की जा रही है तथा प्रत्येक ब्लाक से कम से कम 25 मैंबर तथा हलके से 50 मैंबरों का इस यात्रा में भाग लेना जरूरी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि देश में भाईचारक सांझ तथा देश की एकता, अखंडता की मजबूती के लिए यह यात्रा ऐतिहासिक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा अपना 2800 किलोमीटर का पड़ाव तय करने के बाद पंजाब में दाखिल हो रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से भारतीय जनता पार्टी सहित सभी पार्टियां घबराई हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा की लोकप्रियता को देखकर विरोधी पार्टियां राहुल गांधी का अक्श खराब करने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोगों में इतना भारी उत्साह है कि विरोधी पार्टियां अपनी कोशिशों में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई की कोई बात न करके सिर्फ धर्म की राजनीति करके देश को बांटने का काम कर रही है। जिसके लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने देश को जोडऩे के लिए यह यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. का जो मुद्धा आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है उस पर कांग्रेस पार्टी का स्टैंड स्पष्ट हैं। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के पानी के मुद्दे पर पहले भी विधानसभा तथा विधानसभा के बाहर भी संघर्ष करके पंजाब के पानियों की रक्षा की है तथा आगे भी पंजाब के पानी की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को आठ महीने से अधिक समय सत्ता में आए हो चुका है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने एक रुपए का विकास किसी जगह नहीं किया, बल्कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को भी बंद करवाया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास कोई भी पंजाब की मजबूती व तरक्की के लिए पालिसी नहीं हैं। जिस कारण आज पंजाब की इंडस्ट्री दूसरे रायों में जाने को मजबूर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों से किए गए वायदे नशा बंद करवाना, महिलाओं को एक हजार रुपए पैंशन देना, को मुलाजिमों को पक्का करना, बेरोजगारों को नौकरी देना तथा पंजाब का विकास करना कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आठ महीने में ही लोगों के दिलों से उतर चुकी हैं। जिस कारण आज पंजाब का किसान, गरीब, मुलाजिम, बेरोजगार तथा हर वर्ग सड़कों पर धरने प्रदर्शन को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा का लोगों का हर प्रदेश में भारी उत्साह व प्यार कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है उससे साफ हो गया है कि 2024 में कांग्रेस पार्टी देश में बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ तथा सीनियर उपाध्यक्ष मालविका सूद सार ने सभी कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का आज की बैठकों में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया।

औषधि से कम नहीं है मूली,बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए रोजाना खाएं

आज मालेरकोटला मे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष साकिब अली राजा की तरफ किया प्रैस कॉन्फ्रेंस

cradmin

नीतीश-लालू की सरकार दलित राज्यपाल को कर रही है अपमानित : सम्राट चौधरी

‘धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करनेवाला देशद्रोही’, मप्र कैबिनेट मंत्री का चौंकाने वाला बयान

cradmin

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे पटना

Nationalist Bharat Bureau

संजय जायसवाल का लेटर:बेतिया मेयर को बताया डीजल चोरी का मास्टर माइंड, SIT जांच की मांग

Nationalist Bharat Bureau

अशोक चौधरी पर आरोपों ने मचाया सियासी भूचाल, नीतीश पर स्पष्टीकरण का दबाव

Nationalist Bharat Bureau

आईआईएमएस में अराजकता का माहौल,कुप्रबंधन से निजात दिलाये सरकार:शशिरंजन यादव

राजस्थान में कांग्रेस जल्द करेगी 400 ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर का आरोप: प्रत्याशी की नाम वापसी के पीछे धर्मेंद्र प्रधान का दबाव, सबूत में दिखाई तस्वीरें

Nationalist Bharat Bureau