Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी अध्यक्ष, मिथिलांचल के कद्दावर नेता को बड़ी जिम्मेदारी

Sanjay Saraogi appointed as Bihar BJP state president

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए विधायक संजय सरावगी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। पार्टी नेतृत्व का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब एनडीए ने हाल ही में 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। माना जा रहा है कि संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए यह एक रणनीतिक कदम है।

संजय सरावगी की गिनती बिहार बीजेपी के अनुभवी और जमीनी नेताओं में होती है। वह लगातार पांच बार दरभंगा नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जा चुके हैं। उनकी नियुक्ति से मिथिलांचल क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन में उनकी लंबी पारी और कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव उन्हें इस पद के लिए मजबूत दावेदार बनाता है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व दोनों साधने की कोशिश की है। उनका मुख्य फोकस संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर रहेगा।संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 को बिहार के दरभंगा जिले में हुआ। वह दरभंगा शहर के गांधी चौक, बड़ा बाजार इलाके के निवासी हैं और मारवाड़ी (वैश्य) समाज से आते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने एमकॉम और एमबीए की डिग्री हासिल की है।

बीजेपी में संजय सरावगी दरभंगा नगर मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश गोवंश प्रकोष्ठ संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कई जिलों के संगठन प्रभारी रह चुके हैं। इसके अलावा वह पार्टी के सदस्यता प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।विधानसभा चुनावों की बात करें तो उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नगर निगम चुनाव से की थी, जहां वह वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए। इसके बाद मार्च 2005 में पहली बार दरभंगा नगर विधानसभा सीट से विधायक बने। नवंबर 2005, 2010, 2015 और 2020 में लगातार जीत दर्ज कर उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

कैमूर हत्या कांड में 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

गुजरात के साणंद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Nationalist Bharat Bureau

कटिहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 वर्षीय बच्ची को लगी गोली

Nationalist Bharat Bureau

पूरे देश में है अघोषित आपातकाल की स्थिति: आप

स्लुइस गेट निर्माण में अनियमितता की जांच के लिए जाप नेता महेंद्र यादव ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

वेतनभोगियों और पेंशनधारियों की हक़मारी पर छलका जदयू नेत्री का दर्द,उठाये कई सवाल

Nationalist Bharat Bureau

दिवगंत पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री ने जदयू का थामा दामन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार गौरव गान एवं लोक गायन के साथ तीन दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का शुभारंभ

BJP ने चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए गुजरात के 6 सांसदों को लगाई फटकार

cradmin

Leave a Comment