Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी मुख्यालय में भव्य समारोह

JP Nadda and Amit Shah appoint Nitin Nabin as BJP National Working President at party headquarters

कई वर्षों के इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी को आखिरकार नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में यह जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पटका पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

नितिन नबीन की ताजपोशी के बाद भाजपा मुख्यालय में बधाइयों का तांता लग गया। कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, संगठन महामंत्री और राज्यों के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 23 मई 1980 को जन्मे नितिन नबीन की उम्र 45 वर्ष है और दिलचस्प संयोग यह है कि भाजपा की स्थापना को भी इतने ही वर्ष पूरे हो चुके हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि युवा नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देगा।

दिल्ली पहुंचने पर नितिन नबीन का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जब वह पहली बार राजधानी पहुंचे, तो दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एयरपोर्ट पर उनका अभिनंदन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बिहार की राजनीति में नितिन नबीन की पहचान एक साफ-सुथरी छवि और मजबूत संगठनात्मक पकड़ वाले नेता के रूप में रही है।

यूपी STF का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Nationalist Bharat Bureau

एक ही परिवार के दो लोगों को दिन में दिखाई नहीं देता दो को रात में

बिहार में भी उठने लगी स्टेशन का नाम बदलने की मांग

केंद्र ने जल जीवन मिशन में कार्रवाई पर मांगी रिपोर्ट — दंडित ठेकेदारों और निरीक्षण एजेंसियों की जानकारी राज्यों से तलब

पटना की सड़कों पर काँग्रेस का संग्राम,राहुल सोनिया को फंसाने का आरोप

सुपौल में गल्ला व्यवसायी को अपराधियों ने मारी चार गोलियाँ, इलाके में दहशत

Nationalist Bharat Bureau

जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष का पदभार संभाला

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व IPS ऑफिसर संजीव भट्ट को बड़ी राहत, गुजरात कोर्ट ने किया बरी

लक्ष्मी नगर के स्कूल में बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Nationalist Bharat Bureau

बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी संग अख्तरुल ईमान की मीटिंग,बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment