Nationalist Bharat
राजनीति

शिवहर मेडिकल कॉलेज को शहर के दक्षिणी क्षेत्र में बनाने की मांग

शिवहर: बिहार सरकार द्वारा शिवहर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के निर्णय का स्थानीय जनता ने स्वागत किया है। जनसुराज, जिला युवा अध्यक्ष (शिवहर) आसिफ इकबाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार का इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम शिवहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

 

हालांकि, आसिफ इकबाल ने बिहार सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को शिवहर के दक्षिणी इलाके में बनाया जाए, ताकि जिले का संतुलित विकास हो सके। उन्होंने विशेष रूप से जिला मुख्यालय से डुमरी-कट्सरी ब्लॉक मुख्यालय के बीच उपयुक्त स्थान पर कॉलेज के निर्माण की वकालत की।

 

आसिफ ने बताया कि शिवहर का दक्षिणी क्षेत्र विकास के दृष्टिकोण से जिले का सबसे पिछड़ा हिस्सा है, जहां अब तक कोई बड़ा संस्थान स्थापित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “मेडिकल कॉलेज का निर्माण न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा, बल्कि इस क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा देगा।”

 

स्थानीय लोगों ने भी इस मांग का समर्थन किया है और उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी इस अपील पर ध्यान देगी। बिहार सरकार से अनुरोध है कि वह इस प्रस्ताव पर विचार करे और शिवहर के दक्षिणी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे।

“एक आरोपी बीजेपी का मेंबर”, AAP ने महिला को कार से घसीटने के बाद लगाया आरोप

अभी तो बांग्लादेश से पीछे हुए हैं, कुछ दिन में नेपाल से हो जाएंगे:तेजस्वी यादव

जनतांत्रिक विकास पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन

देसी निवेशकों को साधने 4 जनवरी को मुंबई पहुचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ

जाति-धर्म से ऊपर सबके विकास की नीति पर काम कर रही सरकार : प्रमोद सावंत

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक पटना के आश्रम में सम्पन्न, आगामी चुनावों को लेकर बनी रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश ने सम्राट को गृह विभाग सौंपकर सियासी संकेत साफ किए

Nationalist Bharat Bureau

भाकपा का दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

नीतीश कुमार पसमांदा समाज और अकलियतों के सच्चे हितैषी:शफक़ बानो

बीजेपी को भी लगा परिवारवाद का ‘घुन’,शिवराज की कैबिनेट विस्तार, उमा भारती के भतीजे समेत 4 नेता पुत्र और एक नेता पुत्री को जगह

Leave a Comment