Nationalist Bharat
राजनीति

राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कारी सोहैब का स्वागत और सम्मान

पटना:राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में राजद एवं युवा राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में युवा राष्ट्रीय जनता दल के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह बिहार विधान परिषद के सदस्य मो0 कारी सोहैब का भव्य तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया।स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने किया।पार्टी कार्यालय के मुख्य द्वार पर से लेकर सभागार स्थल तक नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह एमएलसी मो0 कारी सोहैब का ढ़ोल-नगाड़े और गुलाब की फूलों की पंखुड़ियों से वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 51 किलो के फूलों के मालाओं एवं अंग वस्त्र से अभिनंदन और सम्मान किया गया।
इस अवसर पर युवा राजद के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह एमएलसी मो0 कारी सोहैब समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबों के द्वारा मिले प्यार, मुहब्बत और सम्मान पाकर अभिभूत हूँ। आप लोगों ने हमेशा संघर्ष आंदोलन और लालू प्रसाद जी एंव तेजस्वी यादव जी के द्वारा जो कार्यक्रम निर्धारित किये गए हैं। उसमे आप सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हमे जो भी जिम्मेदारी सौंपी है हम उन जिम्मेदारी को पूरी ताकत और मजबूती के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कारी सोहैब ने हमेशा एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम किये हैं। पार्टी नेतृत्व ने जो भी जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को मजबूती से निभाया है। कारी सोहैब को युवा राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनने से देश स्तर पर युवा संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि कारी सोहैब के नेतृत्व में युवा राजद के द्वारा नौकरी, रोजगार और लोकतंत्र की मजबूरी के लिए पटना की सड़कों पर जो आंदोलन किया गया वह इतिहास में दर्ज हुआ।
इस अवसर पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव ने कहां कि बिहार तैयार है, अबकी बार तेजस्वी सरकार बनाने को लेकर। इसलिए तेजस्वी यादव जी के जनवचनों एंव सकल्पो को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प बिहार के नौजवान, छात्र लें।
इस अवसर पर विधायक सुदय यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरूण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी मुकुन्द सिंह, पार्टी के प्रदेश सचिव जेम्स कुमार यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार तांती, गुड्डू यादव, गणेश यादव, उपेन्द्र चन्दवंशी, विक्रांत यादव, बिन्दन यादव, अजमल कमाल, रहमत अली, आकिब खान, संजय पटेल, रौशन यादव, अशोक रजक, प्रो0 राज मनी, रेनु सहनी, सुनिता यादव, आरजू, अनिल महतो, मनिष, रोहित, सतीश, सुशान्त, माया गुप्ता, शकुन्तला प्रजापति, पप्पू यादव आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

पटना महानगर कांग्रेस ने मनाई गुरु संत रविदास जी की जयंती

Nationalist Bharat Bureau

आकाश सिंह ने श्रीनारायण सिंह को पेश की श्रधांजलि,हत्यारों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

घर-घर कांग्रेस की विचारधारा पहुँचाना हमारा लक्ष्य : राजेश राम

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा उपचुनाव 2025: चुनाव आयोग ने बढ़ाई रफ्तार — नवंबर में हो सकता है मतदान

‘नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी बढ़ा सकती है सांप्रदायिक तनाव’ : उद्धव ठाकरे

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, SC ST छात्रों की छात्रवृत्ति में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

भ्रष्टाचार के खिलाफ दस साल से संघर्ष कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार ने अब जनहित में बड़ी लड़ाई का ऐलान किया

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी और कोचिंग माफिया की भूमिका की जांच सीबीआई या सिटिंग जज से करायी जाय: शक्ति सिंह यादव

Leave a Comment