Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार के रहते अल्पसंख्यकों के हितों पर कोई आंच नहीं आएगी :उमेश सिंह कुशवाहा

जद(यू०) द्वारा अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम का आयोजन, प्रदेशभर के नेताओं का हुआ जुटान,नीतीश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुँचाना है :ललन सर्राफ, अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक कार्य किए:अशफाक करीम

PATNA:रविवार को जनता दल (यू०) प्रदेश कार्यालय, पटना के कर्पूरी सभागार में अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब इरशाद अली आजाद एवं मंच संचालन जनाब मेजर हैदर इकबाल ने की।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता एवं कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व सांसद अशफाक करीम, विधान पार्षद गुलाम गौस, विधान पार्षद खालिद अनवर, पूर्व विधायक शरफुद्दीन, पूर्व विधायक खलील अंसारी, पूर्व विधायक नेमतुल्लाह, प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी, इर्शादुल्लाह, जनाब अफजल अब्बास, शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली आज़ाद,अशरफ अंसारी, अशरफ हुसैन, मोहतरमा अंजुम आरा, मोहतरमा अफरोज़ा खातून, मोहतरमा रजिया कामिल अंसारी, शौकत अली, शकील अहमद, अब्दुल कयूम राइन, प्रो. शब्बीर अहमद, इरफान अहमद दिलकश, शगुफ्ता परिवान, शगुफ्ता अजीम, नजम इकबाल,बबलू मासूमी, शमसाद साई, असगर शमीम, नूर हसन आज़ाद, मृतुज अली कैसर,इकराम अदनान खान, आबिद हुसैन,याक़त मंसूरी,निज़ामुद्दीन अंसारी,तहसीन नदीम, मोहतरमा सबाना दावूद, ज़ियाउल हक़,तारिक रहमान, अब्दुल बांकी सहित अनेक गणमान्य नेतागण उपस्थित रहे।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस ‘एम वाई’ वोट बैंक को राजद अपनी राजनीतिक बपौती समझती रही, उसमें ‘एम’ के लिए उन्होंने कभी चिंता नहीं की। अल्पसंख्यकों के नाम पर लंबे-चौड़े भाषण देने वाला विपक्ष आज तक यह नहीं बता पाया कि 15 सालों के शासन में मुसलमानों के कल्याण के लिए कौन-सी योजनाएँ शुरू कीं। सच तो यह है कि उनकी पूरी राजनीति मुसलमानों को बरगलाने और अपने परिवार को बढ़ाने तक सीमित रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के रहते अल्पसंख्यकों के हितों पर कोई आंच नहीं आएगी। उन्होंने आगे कहा कि 2005 के बाद नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समाज के कल्याण में जो कार्य किए हैं, उन्हें बुकलेट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। कोई भी क़ौम शिक्षा के बग़ैर तरक्की नहीं कर सकती, लिहाजा बीते 20 वर्षों में नीतीश सरकार ने उर्दू शिक्षकों की बहाली, मदरसा शिक्षकों को वेतनमान देना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना, तालिमी मरकज़ की स्थापना और मदरसों के समुचित विकास जैसे अनेक ठोस और ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। आप लोग समाज में जाकर 2005 से पहले और 2005 के बाद के बिहार का फ़र्क लोगों को स्पष्ट रूप से बताएं।

 

ललन सर्राफ़ ने कहा कि नीतीश कुमार वोट नहीं, बल्कि वोटर की चिंता करते हैं। 125 यूनिट मुफ्त बिजली, सामाजिक पेंशन योजना में वृद्धि, अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और सृजन जैसे कदमों से समाज के सभी तबकों को लाभ मिलेगा। साथ ही, 2005 के बाद से नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है। सर्राफ़ ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे केवल भ्रम फैलाने में लगे हैं, जबकि हमारे नेता नीतीश कुमार जो कहते हैं, वही करते हैं।पूर्व सांसद अशफ़ाक़ करीम ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हित में वर्ष 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कार्य किए हैं, वैसा कार्य आज़ादी के बाद अब तक किसी भी सरकार ने नहीं किया। अल्पसंख्यक समाज के हितों में उनके कामों की चर्चा करने के लिए एक महीने का समय भी कम पड़ जाएगा। अतः सभी साथियों से अपील है कि वे समाज में जाकर नीतीश कुमार के विकास कार्यों को व्यापक रूप से प्रसारित करें।

 

विधानपरिषद गुलाम गौस ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के हर वर्ग के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। बिहार में शायद ही कोई परिवार होगा, जिसे नीतीश सरकार की योजनाओं का लाभ न मिला हो। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए नीतीश कुमार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का ऋण हमें आगामी विधानसभा चुनाव में सूद समेत चुकाने का संकल्प लेना है।विधानपरिषद सदस्य खालिद अनवर ने कहा कि महागठबंधन के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है और वे केवल डर और भ्रम का माहौल बनाकर वोट बटोरना चाहते हैं। इसके विपरीत, नीतीश कुमार ने मुसलमानों सहित सभी वर्गों के लिए ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। यह सच्चाई हमें बुलंद आवाज़ में हर घर तक पहुँचानी होगी, ताकि नीतीश कुमार को और अधिक ताक़त मिल सके और बिहार के विकास की रफ़्तार और तेज़ हो।

वैशाली सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, 4–4 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: सीटों पर खींचतान तेज, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

Nationalist Bharat Bureau

मास्टरमाइंड संजीव मुखिया CBI के रडार पर, गिरफ्तारी के लिए बिछाया जाल

Nationalist Bharat Bureau

दुनिया भर की हवाई सेवा प्रभावित, भारत में 300+ फ्लाइट्स लेट

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह ने उदयपुर, अमरावती हत्याकांड पर आतंकवाद रोधी एजेंसी प्रमुख से मुलाकात की

Nationalist Bharat Bureau

कानपुर में पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने किए 26 वार

Nationalist Bharat Bureau

दो दिवसीय असम दौरे पर अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

LALU YADAV:लालू यादव की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्‍टाचार मामले की जांच फिर शुरू की

Nationalist Bharat Bureau

शराब तस्करी का आरोपी मुख्यमंत्री आवास में छुपा है,पूर्व आईपीएस ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

Leave a Comment