Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मास्टरमाइंड संजीव मुखिया CBI के रडार पर, गिरफ्तारी के लिए बिछाया जाल

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की गतिविधियां जारी हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी पेपर लीक मामले को अंजाम तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. सीबीआई ने अपनी जांच शुरू करने के बाद से अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया है. अब पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया जांच एजेंसी के रडार पर है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने जाल बिछा दिया है

 

सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संजीव मुखिया को लेकर जांच एजेंसी को कई अहम जानकारियां मिली हैं. जिसके बाद सीबीआई ने मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए अपने नेटवर्क को सक्रिय कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी को कुछ पुख्ता जानकारियां मिली हैं. जिसके आधार पर वह अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए संजीव तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

 

केंद्रीय जांच एजेंसी को मुंबई से गिरफ्तार सॉल्वर रौनक राज और पिछले बुधवार को भुवनेश्वर से गिरफ्तार तीन आरोपियों रंजीत, अमित और धीरेंद्र से पूछताछ में मुखिया के बारे में कुछ ठोस सबूत मिले हैं. जानकारी मिलने के बाद जांच एजेंसी ने सीबीआई के नेटवर्क दफ्तरों से जानकारी साझा कर संजीव मुखिया को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया है. सूत्रों की माने तो जांच एजेंसी को उम्मीद है कि अब मुखिया उसकी पहुंच से ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रह सकता है.

गिर चुकी है देश की मीडिया,एक दिन बलात्कार के भी फायदे बता देगी

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार: सीएम योगी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar: 1.14 लाख शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा,सीएम नीतीश कुमार ने कहा शपथ लीजिए कि बच्चों को खूब पढ़ाइएगा

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने कॉपी की हमारी योजनाएं: ज्ञान रंजन

Nationalist Bharat Bureau

झारखंड :पूर्व सीएम चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, TMH में कराए गए भर्ती

बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के मैनेजिंग डाइरेक्टर से मिले किशनगंज विधायक

Nationalist Bharat Bureau

राजद नेत्री डॉ. आयशा फातिमा की सराहनीय पहल, स्मार्ट वॉच से नन्हे नमाजियों का बढ़ाया हौसला

पीएम आवास योजना में बिहार के 8 लाख लाभुकों की किस्तें रुकीं, राज्य सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment