Nationalist Bharat
विविध

समाज सुधार अभियान के बैनर तले युवा संवाद का आयोजन

पटना:समाज में फैली कुरीतियों और उससे समाज को बचाने के लिए समाज सुधार अभियान के तहत राज्य स्तर पर अभियान चलाने वाले समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग समाज को जागरूक करने के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।इस सिलसिले में सुपौल जिला के मरौना प्रखंड में समाज सुधार अभियान के बैनर तले रविवार की संध्या युवा संवाद आयोजित किया गया।ये सिलसिला ऑनलाइन भी जारी है। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह समाज सुधार अभियान के संयोजक आकिल इमाम खान ने कहा की आज के युवा देश के कर्णधार है। इतिहास गवाह है की जब जब समाज मे बड़ा बदलाब हुआ है युवाओं ने नेतुत्व किया है। वही कार्यक्रम के दौरान बिहार के बिभिन्न जिला के युवाओं ने अपने अपने नशाखोरी, संम्प्रदायिकता, बेरोजगारी, दहेज प्रथा, सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा के बारे मे भी खुलकर अपने विचारों पर चर्चा करते हुए समाज सुधार के लिए संकल्प लिया।

 

वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज सुधार अभियान के राज्य सम्पर्क समिति सदस्य बन्धु कुमार ने कहा की हमारा लक्ष्य समाज. सुधार अभियान के माध्यम से समाज मे सकारात्मक परिवर्तन कर राष्ट निर्माण करना है। जिसके लिए सभी युवाओ से इस अभियान को सफल बनाने के लिए आह्वान भी किया।

 

जहाँ मौके पर शिक्षक सूर्य नारायण यादव, शिक्षक प्रदीप कुमार मेहता, रक्तवीर मो रहमान, अभिषेक मिश्रा, नीरज कुमार, युवा अमरेंद्र कुमार, रूप नारायण कुमार, अंशु कुमार, मो सैफ, अमन शाही, सहित दर्जनों की संख्या अभियान के सदस्य मौजूद थे।

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

सेब-संतरे पर क्‍यों लगे होते हैं स्‍टीकर

AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

शराबबंदी से परेशान 2 करोड़ का भैंसा, बिक्री के लिए पहुंचा सोनपुर मेला,चमक पड़ रही है फीकी

Nationalist Bharat Bureau

पति पत्नी के बीच प्रेम क्या होता है कोई विजेंद्र सिंह राठौड़ से सीखे!

Nationalist Bharat Bureau

“मैं उन अनमोल पलों को फिर से बनाने में असमर्थ हूँ, लेकिन में हमेशा उन यादों को सजा के रखूंगी ” – मानसून के मौसम पर अभिनेत्री ज्योति सक्सेना

पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश

2024 में बॉलीवुड की वो फिल्में जिसने मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल का कंस्ट्रक्शन साइट का वीडियो सोशियल मीडिया पे वायरल

ज़ी न्यूज़ और शुभाष चंद्रा के ख़िलाफ़ किसने रची साज़िश

Leave a Comment