Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लोगों ने मोदी और नीतीश कुमार के कार्यों में विश्वास जताया है:नित्यानंद राय

Bihar Politics: बिहार उपचुनाव में चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) ने शानदार जीत हासिल की है। पटना लौटते ही केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गांव-गांव और जन-जन तक विकास पहुंचाया है, और महाराष्ट्र तथा बिहार के चुनाव परिणाम इस विकास की दिशा में जनता का विश्वास दिखाते हैं।”

नित्यानंद राय ने आगे कहा, “महाराष्ट्र में भाजपा और एनडीए को रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली है, और बिहार के उपचुनावों में भी भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को बिहार की जनता ने सराहा है और उनका विश्वास जीता है। एनडीए ने जिन सीटों पर पहले हार का सामना किया था, उन्हें भी जीत लिया है। यह 2025 के विधानसभा चुनाव की दिशा दिखाता है। हमें पूरा यकीन है कि 2025 में एनडीए बिहार में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा और सरकार बनाएगा।”

झारखंड की हार पर टिप्पणी करते हुए नित्यानंद राय ने कहा, “झारखंड में हम हार नहीं कह सकते, क्योंकि हमने कई नई सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, कुछ पुरानी सीटों पर हमें उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन यह एंटी-इंकंबेंसी फैक्टर के कारण था। हम वहां सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।”

तेजस्वी यादव के बयान पर नित्यानंद राय ने कहा, “तेजस्वी यादव ने कहा था कि झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है, और 2025 में वे सरकार बनाएंगे। यह बयान उसी व्यक्ति का हो सकता है, जिसे बिहार की राजनीति की कोई समझ नहीं है। बिहार में उनका सूपड़ा पहले ही साफ हो चुका है। उनकी अपनी सीट भी एनडीए ने जीत ली है। ऐसे में तेजस्वी यादव को 2025 में अपना सूपड़ा साफ होते देखना तय है।”

अभियान बसेरा के तहत वासयोग्य भूमि के लिए पंचायत एवं अंचल कार्यालयों में लिये जा रहे हैं आवेदन, इसके लिए पटना आने की जरूरत नहीं

Nationalist Bharat Bureau

स्वास्थ्य जांच के लिए गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Board ने रचा इतिहास, एक साथ मिले 3 ISO सर्टिफिकेट

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह ने उदयपुर, अमरावती हत्याकांड पर आतंकवाद रोधी एजेंसी प्रमुख से मुलाकात की

Nationalist Bharat Bureau

हराम के पैसों से दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है लालू राबड़ी का परिवार, संजय जायसवाल का वार

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान — जीविका दीदी और संविदा कर्मियों को करेंगे स्थायी

पार्टियों के ऑफिस के आवंटन में सुसंगत नीति बने:माले

Nationalist Bharat Bureau

‘उम्मीद है देश की बेटी को न्याय मिलेगा’, Vinesh Phogat के अयोग्य होने पर राहुल गांधी का भावुक संदेश

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के नियम में बदलाव

LALU YADAV:लालू यादव की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्‍टाचार मामले की जांच फिर शुरू की

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment