Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अभियान बसेरा के तहत वासयोग्य भूमि के लिए पंचायत एवं अंचल कार्यालयों में लिये जा रहे हैं आवेदन, इसके लिए पटना आने की जरूरत नहीं

पटना:अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग के सुयोग्य भूमिहीन परिवारों को आवास योग्य भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। पात्र परिवार अपने आवेदन अपने पंचायत कार्यालय अथवा अंचल कार्यालय में ही जमा करें। इसके लिए पटना आने की कोई आवश्यकता नहीं हैजिलाधिकारी पटना  कुंदन कुमार के निर्देश पर जिले के सभी अंचल कार्यालयों एवं पंचायत कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाये गए हैं। यहां पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त करने, उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा आवेदन जमा करने के बाद पावती रसीद देने की समुचित व्यवस्था की गई है।

 

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रम में न आएं। वासयोग्य भूमि के लिए आवेदन देने हेतु किसी भी व्यक्ति को पटना आने की आवश्यकता नहीं है। लोगों की सुविधा के लिए आवेदन जमा करने की पूरी व्यवस्था उनके निकटतम पंचायत एवं अंचल कार्यालय में ही की गई है।उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं, अंचलाधिकारियों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक सहयोग देने तथा पावती उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल एवं व्यवस्थित रखें, ताकि किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

 

जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों द्वारा इस संबंध में भ्रामक सूचना एवं अफवाह फैलाई जा रही हैँ.जिला प्रशासन द्वारा ऐसे अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार समुचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘मेरे दोस्त ट्रंप को ऐतिहासिक जीत पर बधाई’, पीएम मोदी

बिहार के गया जिले से एडमिट कार्ड लेने निकलीं 4 छात्राएं लापता

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के लाल शुभम कुमार ने किया UPSC टॉप

Nationalist Bharat Bureau

श्रद्धा कपूर के भाई को मिली जमानत रेव पार्टी में ड्रग्स लेने पर हुए थे ग्रिफ्तार

गांधी प्रतिमा के शिल्पकार रामसुतार का निधन

Nationalist Bharat Bureau

करूर भगदड़: तमिलनाडु सरकार ने CBI जांच वापस लेने की मांग की

Nationalist Bharat Bureau

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 25 पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर

लालू राबड़ी के ठिकानों पर छापेमारी के क्या हैं मायने,जानिए

सीतामढ़ी में आंधी तूफान ने मचाई तबाही

झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में बीजेपी की हार होगी,लालू यादव का बड़ा दावा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment