Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के लाल शुभम कुमार ने किया UPSC टॉप

सिविस सर्विस परीक्षा 2020 में शुभम कुमार ने बिहार का परचम लहराया है,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

नई दिल्ली:यूपीएससी परीक्षा 2020 में बिहार के शुभम कुमार टॉपर बने हैं. अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया. जिसमें बिहार के रहने वाले शुभम कुमार टॉपर हुए हैं. सिविस सर्विस परीक्षा 2020 में शुभम कुमार ने बिहार का परचम लहराया है।परीक्षा में कुल 761 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. संघ लोक सेवा आयोग ने 2020 में हुई सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 761 अभ्यर्थियों पास हुए हैं. शुभम कुमार ने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं, जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने सिविल सेवा परीक्षा में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।उम्मीदवार upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। सफल कुल उम्मीदवारों में से 545 पुरुष और 216 महिलाएं हैं।यूपीएससी ने कुल 761 कैंडिडेट्स की नियुक्ति की सिफारिश की है. 761 में 263 कैंडिडेट्स जनरल श्रेणी से. 86 कैंडिडेट्स EWS श्रेणी से हैं. 229 कैंडिडेट्स ओबीसी वर्ग से जबकि 122 कैंडिडेट्स एससी श्रेणी के हैं. एसटी श्रेणी के 61 कैंडिडेट्स पास हुए हैं।रिजल्ट अधिसूचना में कहा गया है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी, 2021 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के लिखित भाग और अगस्त-सितंबर, 2021 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर, योग्यता के क्रम में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इस परिणाम के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा; भारतीय विदेश सेवा; भारतीय पुलिस सेवा; तथा केंद्रीय सेवाएं, समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

UPSC में कामयाब उम्मीदवारों की लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा 2021 (सीएसई) में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है। वहीं, ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल करने वाली जागृति अवस्थी महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं। उन्होंने एमएनआईटी, भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में पढ़ाई की है। उनकी कामयाबी बधाई देते हिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर बिहार के श्री शुभम कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। बिहार के विकास आयुक्त, श्री आमिर सुबहानी जी ने भी पूर्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

मोहम्मद मूर्तज़ा को पंकज कुमार ने ब्लड देकर पेश की गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल

Nationalist Bharat Bureau

52 की उम्र में दूसरी शादी पर मलाइका अरोड़ा का बड़ा बयान

पाकिस्तानी हवाई हमलों में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत पर बीसीसीआई ने जताया गहरा शोक, अफगान क्रिकेट बोर्ड के साथ एकजुटता व्यक्त की

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

बीएमसी चुनाव: शुरुआती दो घंटों में 6.98 प्रतिशत वोटिंग

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

बेलसंड में बवाल:11 गिरफ्तार,74 नामजद,डेढ़ सौ अज्ञात पर केस

मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं”: देवेंद्र फडणवीस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार महागठबंधन में सीटों का बटवारा तय,पटना में होगा ऐलान

अगर आप सुबह उठते ही कॉफी पीना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं, यह सेहत से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment