Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार बना देश की प्रतिभा का पावर हाउस :सेतु

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं मुख्यमंत्री के विकास कार्य की सराहना,युवा जनता दल यू के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने “युवा विचार विकसित बिहार नीतीश कुमार” फेसबुक लाइव के जरिये युवाओं को किया संबोधित

 

पटना : युवा जनता दल यू के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा है कि राज्य के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की प्रशंसा आज स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य को विकास पथ पर ले जाने के लिए जितनी योजनाएं बनाकर उनपर काम किया गए उनकी सफलता की वजह से प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री के मुरीद हो गए हैं। सेतु “युवा विचार विकसित बिहार नीतीश कुमार” फेसबुक लाइव के जरिये युवाओं को संबोधित कर रहे थे।युवा प्रवक्ता ने कहा की बिहार के लिए आज फिर एक बार गौरव का क्षण है। हाल ही में स्टार्टअप इंडिया की ओर से 2019 के उद्योगों से जुड़े विभिन्न राज्यों की जो रैंकिंग जारी की गई उसमें तमाम राज्यों को पीछे छोड़ बिहार पहले पायदान पर आया है।इस रैंकिंग ने साबित किया है कि बिहार के युवाओं का कोई जोड़ नही। युवा अपने विचार और सोच से तरक्की की नई कहानी लिख रहे हैं। बिहार की इस प्रतिभा की सराहना प्रधानमंत्री तक कर रहे हैं और उन्होंने बिहार को प्रतिभा का पावर हाउस तक बताया है।सेतु ने फेसबुक लाइव पर कहा कि आप सबों को यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता होगी कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प पर आधारित पर्यावरण संरक्षण के लिए बिहार में किये जा रहे काम की विदेश तक मे सराहना ही रही है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक जल जीवन-हरियाली की गूंज संयुक्त राष्ट्र तक जा पहुंची है। संयुक्त राष्ट्र तक ने जल-जीवन-हरियाली को सराहा है। सेतु ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र 24 सितम्बर को पर्यावरण संरक्षण पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री जी को भी निमंत्रण मिला है।उन्होंने कहा श्री नीतीश कुमार देश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिन्हें ये सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री 24 तारीख को वर्चुअल माध्यम से इस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 24500 करोड़ रुपये की जल-जीवन-हरियाली योजना से पर्यावरण की रक्षा तो होगी साथ ही आने वाली नस्लों को बेहतर भविष्य भी संरक्षित हो सकेगा।युवा जदयू प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने कहा की न्याय के साथ तरक्की की अवधारणा पर ऐतिहासिक कार्य करने वाले माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य हर रोज विकास की नई कहानी आगे भी लिखता रहेगा। उन्होंने राज्य के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा आगे आये और राज्य के विकास के लिए जी जान से जुट जाएं और मुख्यमंत्री के विकास के नारे को आसमान की बुलंदी पर लिख दें।

Bihar Board ने रचा इतिहास, एक साथ मिले 3 ISO सर्टिफिकेट

Nationalist Bharat Bureau

गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा से विधायकों को बांटा जा रहा है “कश्मीर फाइल्स” देखने का टिकट

Lok Sabha Speaker: कांग्रेस सांसद के सुरेश विपक्ष के उम्मीदवार

होल्डिंग टैक्स बकाया: VKSU की संपत्ति नीलामी की तैयारी, नगर निगम का बड़ा कदम

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: बिहार में कड़कड़ाती ठंड से लोगो का हाल बेहाल, अब मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

cradmin

कर्नाटक में बांग्लादेशी नागरिकों के दस्तावेजों का सत्यापन तेज

Nationalist Bharat Bureau

पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन,80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर, रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

Leave a Comment