Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Bihar Board ने रचा इतिहास, एक साथ मिले 3 ISO सर्टिफिकेट

BSEB News: बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर को तीन ISO सर्टिफिकेट प्रदान किए गए

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बिहार बोर्ड को एक साथ तीन ISO सर्टिफिकेट मिलने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड बन गया है। यह प्रमाणपत्र क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम और रिकॉर्ड मैनेजमेंट सिस्टम के लिए प्रदान किए गए हैं।

इन अंतरराष्ट्रीय मानकों के प्रमाणपत्र बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने औपचारिक रूप से प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी परीक्षा प्रणाली में सुधार और नवाचारों के लिए आनन्द किशोर को प्रधानमंत्री उत्कृष्ट लोक प्रशासन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। बोर्ड की पारदर्शी और तकनीक आधारित कार्यशैली को यह एक और बड़ी मान्यता मानी जा रही है।

आधुनिक तकनीक और सुदृढ़ प्रबंधन का ही परिणाम है कि बिहार बोर्ड लगातार सात वर्षों से देश में सबसे पहले मैट्रिक और इंटर के परिणाम जारी कर रहा है। समिति ने वर्ष 1983 से 2025 तक के सभी परीक्षा रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण कर बोर्ड को लगभग पेपरलेस बना दिया है। साथ ही ERP सिस्टम के माध्यम से अकादमिक, वित्तीय, मानव संसाधन और शिकायत निवारण जैसी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है।

नीतीश सरकार पर भड़की राबड़ी देवी,बताया नकारा, निकम्मी और निर्लज्ज

Nationalist Bharat Bureau

हर साल की तरह आज फिर से टॉपर बच्चों पर गर्व करने का दिन आया है

INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान तेज: पहली चरण की नामांकन प्रक्रिया के बीच सहयोगियों में बढ़ी नाराज़गी

इसरो ने रचा इतिहास, 6100 किलो का उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवन्त सिन्हा ने वोटरों को लिखी चिठ्ठी,अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील

आम बजट से घरेलू मांग और विकास को मिल सकती है रफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी लोकसभा चुनाव 2024: जदयू कोटे से देवेश चंद्र ठाकुर की दावेदारी

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा में हैवानियत पर पुलिस-पब्लिक भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

सबरीमाला विवाद पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने मांगी CBI जांच

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment