Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

बाइक लूट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बिहार के मधुबनी जिले में मंगलवार सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव में 33 वर्षीय जयराम मंडल उर्फ जय सिंह को बाइक लूट का विरोध करना महंगा पड़ गया। वह मधुबनी पोस्ट ऑफिस के पास एक निजी कंप्यूटर दुकान में काम करता था और सुबह करीब 8:30 बजे बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। घर से करीब दो किलोमीटर दूर राघोपुर–सर्वाडीह मार्ग के सुनसान इलाके में बदमाशों ने उसे घेर लिया। बाइक छीनने की कोशिश के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हमलावर बाइक ले जाने में सफल नहीं हो सके और मृतक की मुट्ठी में बाइक की चाबी फंसी मिली। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रामपट्टी लाल चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने पर भीड़ और भड़क गई तथा पुलिस पर पथराव किया गया। हालात इतने बिगड़ गए कि मधुबनी सदर एसडीएम चंदन कुमार झा, सदर-1 एसडीपीओ अमित कुमार और सदर-2 एसडीपीओ मनोज कुमार राम को पास के मनमोहन प्लस टू हाईस्कूल में शरण लेनी पड़ी। करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जाम और हंगामे के कारण मधुबनी, राजनगर, पंडौल और झंझारपुर मार्ग पर करीब चार घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। लोग मौके पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। मधुबनी सदर एसडीएम ने घटना पर दुख जताते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ-2 मनोज राम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी के साथ मामले के स्पीडी ट्रायल का भरोसा दिलाया है।

 

JEE Advanced Result 2023 OUT Live : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने किया टॉप

भागलपुर में BJP नेता बबलू यादव पर दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से गंभीर – CCTV में कैद हुई वारदात

Nationalist Bharat Bureau

पूरे देश में 2.41 करोड़ और बिहार 7.10 लाख डुप्लीकेट, फर्जी राशन कार्ड रद्द

ANANT SINGH AK-47 CASE:बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की जेल

Nationalist Bharat Bureau

रोजगार खत्म करने की साजिश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Femina Miss India 2022: सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया व‌र्ल्ड 2022 का खिताब

किसान विरोधी कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार :आप

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

बेऊर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी

प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट पर तोड़ा भाई राहुल गांधी का रिकॉर्ड,4 लाख वोटों से जीतीं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment