Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

असदुद्दीन ओवैसी को बिहार में झटका,4 विधायक राजद में शामिल

पटना:असदुद्दीन ओवैसी के लिए एक बड़ा झटका ,सूत्रो की माने तो (एआईएमआईएम) के पांच में से चार विधायक पक्ष बदल चुके हैं और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया हैं। नेता अख्तरुल इमाम ने कहा कि बिहार में बड़े राजनीतिक दल 2020 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद से उनकी पार्टी के विधायकों को उनके साथ जुड़ने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे।इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है जहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में बड़ी टूट हो गई है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के चार विधायक राजद में शामिल होंगे. ओवैसी की पार्टी के चार विधायकों के राजद में शामिल होने की पुष्टि खुद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी की है.

इससे पहले बुधवार की दोपहर अचानक तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा के कमरे में एआईएमआई एम के 4 विधायकों के साथ पहुंचकर मुलाकात की. इस दौरान अख्तरुल इमान को छोड़कर ओवैसी की पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे. पार्टी के जो विधायक राजद में शामिल हो रहे हैं उनके नाम कोचाधामन सीट से विधायक मुहम्मद इजहार अस्फी, जोकीहाट से विधायक शाहनबाज आलम, बायसी से विधायक रुकनुद्दीन अहमद, बहादुरगंज से विधायक अनजार नईमी हैं।

 

ओवैसी के 5 में 4 विधायकों के आरजेडी में शामिल होने के बाद आरजेडी के विधायकों की संख्या अब 80 हो जाएगी। बिहार में आरजेडी अब सबसे बड़ी पार्टी हो गयी है। पहले 77 विधायकों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी अब आरजेडी सबसे सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने विलय करा लिया है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, एनसीआर में कोहरा, पालम में दृश्यता घटी

Nationalist Bharat Bureau

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

गोपालगंज: कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को कोर्ट परिसर में मारी गई गोली, एक अन्य कैदी घायल

दो पैन कार्ड केस: आजम–अब्दुल्ला की सजा बढ़ाने की मांग, 23 को सेशन कोर्ट का फैसला

Nationalist Bharat Bureau

रबी महाभियान 2024 के अंतर्गत राज्यस्तरीय रबी कार्यशाला का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

तरारी के बाद अब इमामगंज और बेलागंज में उम्मीदार उतारेंगे प्रशांत किशोर,शनिवार को करेंगे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

पप्पू यादव का सामाजिक इंजीनियरिंग फॉर्मूला, सियासत में मचा घमासान

बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची, अपराध और अराजकता के चंगुल में फंसा राज्य:दीपंकर भट्टाचार्य

यूपी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी बनेंगे 16वें प्रदेश प्रमुख

Nationalist Bharat Bureau

एक करोना जिसने दर्जनों मिथक धराशायी कर दिए

Leave a Comment