Nationalist Bharat
नौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

रोजगार खत्म करने की साजिश का आरोप

मोदी सरकार पर आम आदमी के रोजगार को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाने के संकेत दिए हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लेकर कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक शनिवार को होने जा रही है। इस बैठक में सरकार के खिलाफ आंदोलन और राजनीतिक रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मनरेगा की जगह लाए गए ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए देशव्यापी कार्यक्रमों पर फैसला लिया जा सकता है।

कांग्रेस का आरोप है कि नए कानून के जरिए मनरेगा को खत्म कर दिया गया है और महात्मा गांधी का नाम हटाना राष्ट्रपिता का अपमान है। सोनिया गांधी ने पहले ही इसे किसानों, मजदूरों और ग्रामीण गरीबों के खिलाफ हमला बताया था। वहीं, राहुल गांधी ने कहा है कि यह कानून गांवों और राज्यों के खिलाफ है और इसे वापस लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन खड़ा किया जाएगा। कांग्रेस ने साफ किया है कि वह इस “काले कानून” के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।

 

राहुल गांधी का भाजपा शासित राज्यों पर तीखा प्रहार, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

बिहार को बतायेंगे पप्पू यादव की करतूत की कहानी:डॉ. समीर सिंह

मोदी सरकार चीनी मंसूबों के आगे घुटने टेक चुकी है:कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

Bihar By Election Result:उपचुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ

Nationalist Bharat Bureau

CM नीतीश का आदेश – वृद्धा पेंशन तय तारीख को खाते में जाए, देरी पर होगी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

भारत जोड़ो यात्रा के साथ उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में लोग जुड़ेंगे

प्रधानमंत्री मोदी बोले – वह दिन दूर नहीं जब देश पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त होगा

दिल्ली एयरपोर्ट पर एटीसी खराबी से 100+ उड़ानें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

आशुतोष सिंह को एनसीपी अजीत पवार गुट में बड़ी जिम्मेदारी,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाए गए

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment