Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल,भारतीय प्रशासनिक सेवा के चौदह अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

पटना: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को शनिवार को नई जिम्मेदारी दी गई। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। लखीसराय में नए डीएम को पदस्थापित किया गया है। वहीं तिरहुत, मुंगेर व पूर्णिया प्रमंडल में नए प्रमंडलीय आयुक्त पदस्थापित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।
इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
1. डीएम लखीसराय संजय कुमार बने मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त
2 बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव अमरेंद्र कुमार बने लखीसराय के डीएम
3. ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
4 लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार गृह विभाग के सचिव बनाए गए। जेल आइजी के अतिरिक्त प्रभार मे वह बने रहेंगे।
5. लघु जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव गोपाल मीणा को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया।
6. भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशक, जय ङ्क्षसह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का सचिव बनाया गया।
7. माध्यमिक शिक्षा निदेशक, मनोज कुमार पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त बनाए गए। वह कोसी और सहरसा प्रमंडल आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
8,निदेशक, छात्र एवं युवा कल्याण, विनोद ङ्क्षसह गुंजियाल को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया।
9. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया।
10. निबंधक, सहयोग समितियां, बैद्यनाथ यादव को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।
11. निदेशक, उद्यान, नंदकिशोर को सहकारिता विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
12 सचिव, पर्यटन, अभय कुमार ङ्क्षसह को काम्फेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
13. विकास आयुक्त विवेक कुमार ङ्क्षसह को अध्यक्ष सह सदस्य राजस्व पर्षद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
14. राजस्व पर्षद की अध्यक्ष सह सदस्य वंदना किनी को बिहार राज्य योजना पर्षद का मुख्य परामर्शी बनाया गया है।
असंगबा चुबा आवो विरमित किए गए
शिक्षा विभाग के सचिव असंगबा चुबा आवो को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है। उन्हें केंद्र सरकार के अधीन नागर विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में योगदान करना है।

4 जनवरी से ‘समाधान यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश कुमार,2024 चुनाव से पहले भापेंगे जनता का मूड

BPSC Protest:राजयपाल से मिले बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

Nationalist Bharat Bureau

बकाया 14 हजार,बिल भेजा 6 करोड़

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह रायपुर पहुंचे, आज से DGP–IGP सम्मेलन की शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025 :चौंकाने वाली घटना सामने आई

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, निगरानी ब्यूरो ने 2,800 से ज्यादा फर्जी शिक्षकों पर की कार्रवाई

बिहार जहरीली शराब कांड : होम्योपैथिक दवा से शराब बनाकर मौत का कहर बरपाने वाला रामबाबू दिल्ली में गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

शहाबुद्दीन परिवार की हुई राजद में घर वापसी, हिना शहाब ने बेटे ओसामा संग थामा लालू-तेजस्वी का लालटेन

पीएमसीएच जीएनएम नर्सिंग छात्राओं के सवाल पर महबूब आलम ने सीएम से टेलीफोनिक वार्त्ता की

राजद की कमान अब तेजस्वी के हाथ, लालू यादव का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment