Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार चुनाव 2025 :चौंकाने वाली घटना सामने आई

बिहार चुनाव 2025 के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इसी कड़ी में राजद प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया अपने ही विधानसभा क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जब बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में लल्लू मुखिया जनसंपर्क अभियान तहत घूम रहे थे तो अचानक असामाजिक तत्वों के द्वारा पथराव किया गया। कुछ आसमाजिक तत्व ने लल्लू मुखिया के समर्थकों पर पथराव किया। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों की कमी और पुराने वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध धीरे-धीरे उग्र हो गया और भीड़ ने मंच की ओर पथराव कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह लल्लू मुखिया को वहां से सुरक्षित निकाला।घटना के बाद मीडिया से बातचीत में लल्लू मुखिया ने कहा —

“जनता मालिक है। अगर वह नाराज़ है और थप्पड़ भी मार दे तो हमें मंजूर है। हमारा काम जनता की सेवा करना है, और हम इसे जारी रखेंगे।”

उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल बना दिया है। कुछ लोग इसे लल्लू मुखिया की राजनीतिक विनम्रता बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजद के खिलाफ जनता के असंतोष का संकेत मान रहे हैं।इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। वहीं, RJD समर्थकों का कहना है कि यह विरोध विपक्ष की साजिश है, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना तेजस्वी यादव की पार्टी के लिए चिंताजनक है, क्योंकि यह जनता के असंतोष और जमीनी नाराजगी को दर्शाती है। चुनावी माहौल में ऐसे घटनाक्रम विपक्षी दलों को बढ़त दे सकते हैं।फिलहाल, लल्लू मुखिया ने अगले दिन फिर से जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की है और कहा है कि वह “जनता के दिल जीतने तक मैदान नहीं छोड़ेंगे।”

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

महीने का 8 डॉलर दो ट्विटर का ब्लू टिक लो,अमीर ग़रीब का खेल नहीं चलेगा:एलन मस्क

मुजफ्फरपुर कोर्ट में ई-सेवा केंद्र शुरू, अब घर बैठे ले सकेंगे केस की जानकारी, ई-फाइलिंग की मिलेगी सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

यूपी के मंत्री दिनेश खटीक की अमित शाह को लिखी चिठ्ठी यहां पढ़ें

AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई_सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

फेक न्यूज़ फैलाने पर दीपक चौरसिया को क़ानूनी नोटिस

BANGLADESH: ढाका में प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के आवास में लगाई आग

वेब पत्रकारों के लिए आवास,एक्रेडिटेशन,सुरक्षा,समूह बीमा,आक्समिकता म़े सहयोग के लिए डब्लूजेएआई चलाएगा चरणबद्ध कार्यक्रम

सीएम नीतीश बोले — 2005 से पहले सड़कें थीं बदहाल, अब पुल-पुलियों का जाल बिछा है पूरे बिहार में

Nationalist Bharat Bureau

वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, सरकार सभी एजीआर बकायों पर कर सकेगी पुनर्विचार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment