Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बिहार चुनाव: पहले चरण की 75% सीटें ‘रेड अलर्ट’, अपराध और धनबल का दबदबा — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

बिहार चुनाव: पहले चरण की 75% सीटें ‘रेड अलर्ट’, अपराध और धनबल का दबदबा — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की तस्वीर चिंताजनक है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट बताती है कि 6 नवंबर को होने वाले मतदान की 121 सीटों में से 91 सीटें ‘रेड अलर्ट’ श्रेणी में हैं, यानी इन पर तीन या उससे अधिक अपराधी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार हैं। कुल 1,314 प्रत्याशियों में से 354 ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले स्वीकार किए हैं, जबकि 519 करोड़पति हैं। सबसे अधिक आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार जन सुराज पार्टी से हैं, इसके बाद RJD, BJP, JD(U) और कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

आर्थिक मोर्चे पर भी बड़ा अंतर दिखता है। BJP के मुंगेर प्रत्याशी कुमार प्रणय ₹170.81 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर, जबकि दरभंगा के SUCI(C) उम्मीदवार मोजाहिद आलम केवल ₹1,000 संपत्ति वाले सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। औसतन हर प्रत्याशी के पास ₹3.26 करोड़ की संपत्ति है। ADR की रिपोर्ट बताती है कि बिहार की राजनीति में अपराध और धनबल की जड़ें गहरी होती जा रही हैं — और मतदाताओं के सामने अब जिम्मेदारी है कि वे सोच-समझकर अपने प्रतिनिधि चुनें।

मंच से ‘पाग’ फेंकने पर बवाल — भाजपा विधायक के बयान से मिथिला में मचा राजनीतिक तूफ़ान, जन सुराज प्रत्याशी ने जताई कड़ी नाराजगी

नीतीश सरकार में सम्राट और विजय को उपमुख्यमंत्री पद, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Nationalist Bharat Bureau

मनोज तिवारी पर भड़के मुकेश सहनी, बोले – BJP के नेताओं का 56 नहीं, 112 इंच का जुबान है

तेजस्वी के ‘नौकरी प्रण’ पर नीतीश कुमार का पलटवार, बोले – सत्ता की लालच में हो रहे हैं हवा-हवाई वादे

महुआ में तेजस्वी यादव ने भाई तेज प्रताप के खिलाफ की जनसभा, बोले- पार्टी से बड़ा कोई नहीं, तो भड़के बड़े भाई ने दी नसीहत

Nationalist Bharat Bureau

: बिहार के सबसे ‘गरीब’ उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी — न घर, न जमीन, खाते में सिर्फ ₹37,000

महागठबंधन में फूट? कांग्रेस ने तेजस्वी पर फोड़ा हार का ठीकरा

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का पलटवार — कहा, कुर्सी की लालच में एनडीए के साथ हैं चिराग पासवान, जिन्होंने परिवार को तोड़ दिया उन्हीं से हाथ मिला लिया

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

JDU ने चार पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले बागियों पर बड़ा एक्शन

Leave a Comment