Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप यादव और रवि किशन की मुलाकात से मचा सियासी हंगामा

पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप यादव और भाजपा सांसद रवि किशन की मुलाकात की तस्वीर

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को एक अप्रत्याशित मुलाकात ने सबका ध्यान खींच लिया। लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव की मुलाकात भाजपा सांसद रवि किशन से हुई। दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाया और मीडिया के सामने बातचीत की। इस मुलाकात ने चुनावी माहौल में नई गर्मी पैदा कर दी है।

तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे बिहार के विकास के लिए काम करने वालों के साथ हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बीजेपी में शामिल होंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा – “जो बेरोजगारी दूर करेगा, मैं उसके साथ हूं।” वहीं रवि किशन ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है और भाजपा उन सभी के लिए खुली है जो सेवा भाव से काम करना चाहते हैं। दोनों नेताओं की यह बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल इस बार 44 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और वे खुद महुआ विधानसभा सीट से मैदान में हैं। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें तेज हैं कि क्या लालू यादव के बड़े लाल बीजेपी का दामन थामने की तैयारी में हैं।

भागलपुर में भाजपा-जदयू सांसद आमने-सामने, अजय मंडल ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना—कहा, झारखंड पर दें ध्यान

Nationalist Bharat Bureau

मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

बगहा में सीएम योगी आदित्यनाथ की तूफानी रैली, बोले – लालटेन युग खत्म, अब विकास की राजनीति चलेगी

Nationalist Bharat Bureau

बख्तियारपुर में सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट, मतदाताओं से किया लोकतंत्र बचाने की अपील

‘जय अनंत तय अनंत’ – छोटे सरकार की गिरफ्तारी के बाद भूमिहारों में एकजुटता, बोले समर्थक: अब मोकामा लड़ेगा चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

बेटे पर उठे सवालों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा – “काबिलियत से बने मंत्री, परिवारवाद नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

गया में इमरान प्रतापगढ़ी का दावा—‘बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, नीतीश कुमार हो रहे हैं रिटायर’

Nationalist Bharat Bureau

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

स पर सवार होकर पहुंचे मतदाता, भगवानपुर में केदार यादव का अनोखा अंदाज़ वायरल

Nationalist Bharat Bureau

वोट बैंक के लालची हैं लालू-तेजस्वी-राहुल, बिहार का विकास सिर्फ मोदी-नीतीश से संभव: अमित शाह का महागठबंधन पर करारा प्रहार

Leave a Comment