Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मिलकर नया बिहार बनायेंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लायेगें:तेजस्वी यादव

मिलकर नया बिहार बनायेंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लायेगें:तेजस्वी यादव

PATNA:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग बदलाव के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह चुनाव नया बिहार बनाने के लिए है। जैसे एक जगह रुका हुआ पानी सड़ जाता है। जहां 20 वर्षों तक एक ही खेत में एक ही बीज बोने से खेत और फसल दोनों ख़राब हो जाते हैं। वैसे ही दो दशक की एनडीए सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है।
तेजस्वी ने आगे कहा कि उन्होंने कभी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा है। तेजस्वी से किसी को कोई शिकायत नहीं। तेजस्वी आपसे एक मौक़ा माँग रहा है। आपने एनडीए को 20 साल दिए मुझे बस 20 महीना दीजिए। मिलकर नया बिहार बनायेंगे, और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लायेगें।

तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज जनप्रतिनिधियों और अति पिछड़ा समाज के लिए ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय भत्ता दुगुना किया जाएगा। पूर्व पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन राशि देने की शुरुआत की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का 50 लाख का बीमा किया जाएगा। 2001 में पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियों के प्रतिनिधायन हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी संकल्प पत्र को पुन: लागू किया जाएगा।

इन्होंने आगेकहा कि पीडीएस के जनवितरण प्रणाली के वितरको को मानदेय दिया जाएगा। और प्रति क्विंटल मिलने वाले मार्जिन मनी को बढ़ाया जाएगा। जनवितरण प्रणाली में वितरकों के लिए अनुकंपा में लागू “58 वर्ष की सीमा बाध्यता” को समाप्त किया जाएगा।
तेजस्वी ने आगे कहा कि नाई, कुम्हार, बढ़ई, लोहार जैसी मेहनतकश जातियों के आर्थिक उत्थान, उन्नति एवं स्वरोजगार के लिए 5 साल के लिए 5 लाख की एकमुश्त ब्याज रहित आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस राशि ये आधुनिक टूल्स और औजार खरीद स्वरोजगार शुरू कर सकते है।
इस अवसर पर वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो श्री मुकेश सहनी, सांसद श्री संजय यादव, पूर्व मंत्री श्री शिवचंद्र राम, विधान पार्षद कारी मो शोहेब, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

वैशाली में बोले उपेंद्र कुशवाहा – “राजद उम्मीदवार टिकट मांगने वाले, मैं टिकट बांटने वाला हूं”

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद, महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में दिखी विपक्षी एकता

गया में गरमाया चुनावी माहौल, राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Nationalist Bharat Bureau

37 साल के हुए रिकॉर्ड्स के बादशाह, जानिए कोहली के टॉप-10 महारिकॉर्ड और गौरवशाली उपलब्धियां

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पीएम मोदी पटना में 2 नवंबर को करेंगे रोड शो

वोट बैंक के लालची हैं लालू-तेजस्वी-राहुल, बिहार का विकास सिर्फ मोदी-नीतीश से संभव: अमित शाह का महागठबंधन पर करारा प्रहार

नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, 20 नवंबर को शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में हत्या के बाद गोपालगंज में भिड़ंत, कांग्रेस-जदयू कार्यकर्ताओं में चाकूबाजी से बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

मतदान से पहले जनसुराज को बड़ा झटका, प्रत्याशी संजय सिंह ने थामा BJP का दामन

कांग्रेस की चुनावी हार पर समीक्षा: संगठनहीनता, वोट बिखराव और अंदरूनी कमजोरियों को बताया जिम्मेदार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment