Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

नीतीश सरकार में सम्राट और विजय को उपमुख्यमंत्री पद, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ दिलाते बिहार के राज्यपाल

बिहार में नई सरकार ने आज औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें तथा नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों नेताओं को एक दिन पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में क्रमशः नेता और उप नेता चुना गया था, जिसके बाद उनका उपमुख्यमंत्री पद पर चयन लगभग तय माना जा रहा था।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। यह पहली बार है जब पीएम मोदी, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में पटना पहुंचे। नीतीश कुमार ने पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, हालांकि तब सरकार सिर्फ सात दिनों में गिर गई थी। इसके बाद 2005 से अब तक वे लगातार नौ बार CM बने और आज यह आंकड़ा 10 तक पहुंच गया। इस दौरान उन्होंने तीन बार एनडीए और दो बार महागठबंधन के साथ सरकार बनाई।

राजनीतिक रूप से बुधवार का दिन बेहद अहम रहा। नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा और एनडीए के 202 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। इसके बाद 17वीं बिहार विधानसभा को भंग कर नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हुआ। अब नए मंत्रिमंडल के विस्तार में कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है

एनडीए को मिलने वाला हरेक वोट विकसित लौकहा-विकसित बिहार के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा:ललन सर्राफ

बगहा में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये को बताया ‘राजनीतिक घूस’

पहले चरण से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 सीटों पर घटा वोटिंग समय, जानिए पूरी जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर में प्रशांत किशोर का रोड शो, सम्राट चौधरी पर हमला, जनता में बदलाव की लहर

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा आज बिहार में भरेंगे हुंकार — एनडीए का मेगा पावर शो शुरू

Nationalist Bharat Bureau

जदयू के बाद अब बीजेपी में भी बगावत पर गाज, कहलगांव विधायक पवन यादव 6 साल के लिए निष्कासित — अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

तेजस्वी यादव का हमला: बोले – ‘बाहरी लोग बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा में चुनाव ड्यूटी पर अफसर की नींद वायरल, कंट्रोल रूम बना ‘आरामगाह’, EC की कार्रवाई तय

भागलपुर में सीएम नीतीश की सभा से नदारद रहे सांसद अजय मंडल, मंच पर गैरमौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

Leave a Comment