Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बिहार मंत्रिमंडल का गठन पूरा, BJP को सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी

नीतीश कुमार और नए मंत्रियों को शपथ दिलाते हुए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल का गठन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस बार नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 25 मंत्री शामिल किए गए, जिनमें भाजपा से 16, जदयू से 5, एलजेपी (रा) से 2, हम से 1 और आरएलएम से 1 मंत्री बने हैं। उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली, जिन्हें एक दिन पहले ही भाजपा विधायक दल की बैठक में क्रमशः नेता और उप नेता चुना गया था।

शपथ ग्रहण के दौरान सबसे पहले जदयू के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव और श्रवण कुमार को शपथ दिलाई गई। बीजेपी कोटे से मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, सुनील कुमार, संजय सिंह टाइगर, जमाखान, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, रमा निषाद और नारायण प्रसाद समेत कई नेताओं को मंत्री बनाया गया। वहीं एलजेपी (रा) से श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश ने शपथ ली। हम से संतोष सुमन और आरएलएम से भी एक मंत्री शामिल किया गया।

इस बार मंत्रिमंडल में तीन महिला मंत्री – लेसी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह को जगह मिली है। वहीं पूरे मंत्रिमंडल में मुस्लिम समाज से सिर्फ एक मंत्री जमाखान शामिल हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे और सुबह करीब 11 बजे पटना पहुंचकर समारोह में सीधे गांधी मैदान पहुंचे।

खेसारी लाल यादव पर भड़के रवि किशन — कहा ‘छोटा भाई अधर्मी हुआ तो वाण चलेगा’, लगाया सनातन विरोधियों का साथ देने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में सत्ता की जंग में NDA को बढ़त! ओपिनियन पोल में मोदी फैक्टर हावी

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के स्टार प्रचारक अनिल सहनी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका

Bihar चुनाव 2025: BJP का आरोप – कांग्रेस कर रही सीताराम केसरी को श्रद्धांजलि देने का दिखावा

मुकेश सहनी ने लोगों से की मतदान की अपील, कहा – बिहार को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

NDA ने मढ़ौरा सीट पर निर्दलीय अंकित कुमार को समर्थन देकर EBC वोट बैंक साधने की रणनीति बनाई

राहुल गांधी बोले– सोशल मीडिया है 21वीं सदी का नशा, पीएम मोदी अडानी-अंबानी के हित में कर रहे काम

सीमांचल में ओवैसी की धन्यवाद सभा, विकास को लेकर CM नीतीश से बड़ी मांग

Nationalist Bharat Bureau

खगड़िया में अमित शाह की चुनावी सभा, कहा – लालू परिवार ने बिहार को 20 साल पीछे धकेला

खेसारी की रैली में गया युवक लापता, छह दिन बाद पुलिया के नीचे मिला शव, SHO सस्पेंड

Leave a Comment