Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तेज प्रताप यादव को झेलना पड़ा भारी विरोध, RJD समर्थकों ने खदेड़ा और काफिले पर हुई पत्थरबाजी

तेज प्रताप यादव के काफिले पर महनार में आरजेडी समर्थकों द्वारा पत्थरबाजी करते हुए लोग, बिहार चुनाव 2025 में विरोध प्रदर्शन का दृश्य।

वैशाली (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान लालू यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव को बुधवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। महनार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में पहुंचने पर आरजेडी समर्थकों ने उनके खिलाफ “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” और “लालटेन छाप जिंदाबाद” के नारे लगाए। सभा के बाद भीड़ ने उनके काफिले को खदेड़ दिया और पत्थरबाजी की।

बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौर के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सभा समाप्त होने के बाद जब वे सड़क मार्ग से महुआ लौट रहे थे, तभी समर्थकों ने काफिले को घेरकर विरोध शुरू कर दिया। समय अधिक हो जाने की वजह से हेलीकॉप्टर ने तेज प्रताप को ले जाने से इनकार कर दिया था, जिससे हालात और बिगड़ गए।

इस घटना पर जय सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि यह सब RJD उम्मीदवार रविंद्र सिंह की साजिश है। उन्होंने कहा कि “रविंद्र सिंह ने करोड़ों में टिकट खरीदा है और अब चुनाव हारने के डर से हम पर हमला करवा रहा है।” जय सिंह ने कहा कि “जनता अब सब समझ चुकी है, जंगलराज की वापसी नहीं होगी।” उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

कांग्रेस की चुनावी हार पर समीक्षा: संगठनहीनता, वोट बिखराव और अंदरूनी कमजोरियों को बताया जिम्मेदार

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी-नीतीश पर हमला: “एनडीए में नीतीश की जगह नहीं, पीएम मोदी झूठों के सरदार”

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव में प्रचार करने आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से बीयर बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

“10 हजार में कौन सा रोजगार करेंगे, इतने में बकरी भी नहीं आती” — मीसा भारती का एनडीए पर तंज, कहा- ‘सिर्फ पकौड़े तलने का धंधा ही बाकी’

जमुई में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-शराब और कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

बिहारी भोला है पर बेवकूफ नहीं” — पटना में चुनावी रैली के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का महाठगबंधन पर बड़ा हमला

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में किया बिहार के मतदाताओं का अभिवादन, तीन रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार

दीपक प्रकाश को मिली मंत्री पद की शपथ, RLM से बड़ी एंट्री

Nationalist Bharat Bureau

महुआ में भाई तेजप्रताप के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले—‘पार्टी से बड़ा कोई नहीं, कन्फ्यूजन की जरुरत नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव की बड़ी मांग — “अनंत सिंह को मिले फांसी की सजा”, दुलारचंद हत्याकांड पर बोले- अब देर नहीं होनी चाहिए

Leave a Comment