Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा आज बिहार में भरेंगे हुंकार — एनडीए का मेगा पावर शो शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने आज प्रचार का बिगुल पूरी ताकत से फूंक दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रहे हैं। तीनों शीर्ष नेता राज्य के अलग-अलग जिलों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में हुंकार भरेंगे और महागठबंधन पर तीखा हमला बोलेंगे।

पीएम मोदी का बिहार दौरा: समस्तीपुर और बेगूसराय में विशाल रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबसे पहले समस्तीपुर पहुंचेंगे, जहां वे जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन (कर्पूरीग्राम, पितौझिया) में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे दूधपूरा एयरपोर्ट मैदान में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और नित्यानंद राय समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता मंच साझा करेंगे।

समस्तीपुर से पीएम मोदी सड़क मार्ग से सभा स्थल पहुंचेंगे, जहां उनका करीब 45 मिनट का कार्यक्रम तय है। इसके बाद वे बेगूसराय के लिए रवाना होंगे, जहां उलाव एयरपोर्ट मैदान में दोपहर 1:45 बजे उनकी दूसरी जनसभा होगी।
यहां पीएम मोदी चार जिलों — बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय और मुंगेर — के 12 एनडीए प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगेंगे। सभा स्थल पर एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा के लिए चार-लेयर सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

अमित शाह और नड्डा भी मैदान में

प्रधानमंत्री की रैली के साथ ही आज गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार के सीवान और बक्सर में दो बड़ी जनसभाएं करेंगे।
वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हाजीपुर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। नड्डा ने कल औरंगाबाद के गोह में सभा करते हुए आरजेडी पर हमला बोला था, कहा — “RJD का मतलब है रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी।”

 महागठबंधन पर पीएम मोदी का वार

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत में महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा —

“यह गठबंधन नहीं, ‘लठबंधन’ है। बिहार की जनता ने जंगलराज को हटाया था और अब वह दौर किसी भी कीमत पर लौटकर नहीं आएगा।”

एनडीए की आज की यह संयुक्त रैलियां चुनावी प्रचार में बड़ा मोड़ साबित हो सकती हैं। बीजेपी और सहयोगी दलों का लक्ष्य है — वोटरों तक मोदी सरकार के विकास कार्यों का संदेश पहुंचाना और विपक्ष को जवाब देना।

स पर सवार होकर पहुंचे मतदाता, भगवानपुर में केदार यादव का अनोखा अंदाज़ वायरल

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

बिहार में 60% से ज्यादा वोटिंग का मतलब क्या हमेशा सत्ता परिवर्तन? लालू यादव और नीतीश कुमार के लिए क्या कहता है इतिहास

मोकामा-बाढ़ में प्रशासन अलर्ट, डीएम ने उम्मीदवारों को दी कड़ी चेतावनी

योगी आदित्यनाथ बोले — बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी नहीं होने देंगे, डबल इंजन सरकार कर रही विकास की गारंटी

मुकेश सहनी की अपील: “20 साल काफी हैं, अब बिहार के हित में सोचने वाली सरकार चुनिए”

Nationalist Bharat Bureau

20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी–विजय सिन्हा होंगे डिप्टी CM

Nationalist Bharat Bureau

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में घर बैठे वोटिंग पूरी, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

डांस बनाम मुजरा पर बवाल, राहुल गांधी के बयान से बिहार की सियासत में छिड़ी मर्यादा बनाम व्यंग्य की जंग

Nationalist Bharat Bureau

बेलागंज में मंत्री अशोक चौधरी बोले – मनोरमा देवी ने 11 महीनों में किया जबरदस्त विकास, दोबारा मौका देने की अपील

Leave a Comment