Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता राजद में शामिल

चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता राजद में शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बांका जिले की बेलहर विधानसभा सीट की सियासत गर्मा गई है। चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। चांदन प्रखंड स्थित राजद कार्यालय में आयोजित एक समारोह में भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, रंजन बरनवाल, बिनोद पांडेय, निर्मल मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया। समारोह में नए सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया और “लालू यादव जिंदाबाद”, “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” के नारे गूंजे।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने कहा, “भाजपा में अब कार्यकर्ताओं की आवाज़ सुनी नहीं जाती। सम्मान की कमी के कारण हमने पार्टी छोड़ी है।” अन्य नेताओं ने भी संगठन में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि राजद में उन्हें अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा। राजद नेताओं ने नए सदस्यों को “संगठन की रीढ़” बताया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बेलहर और चांदन क्षेत्र में भाजपा की पकड़ पहले से कमजोर थी, ऐसे में यह शामिलीकरण राजद को नई मजबूती देगा। 11 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले यह घटना एनडीए के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है।

अखिलेश यादव का ऐलान: बिहार बदलेगा तो यूपी भी बदलेगा, छीन लेंगे योगी का बुलडोजर

‘जय अनंत तय अनंत’ – छोटे सरकार की गिरफ्तारी के बाद भूमिहारों में एकजुटता, बोले समर्थक: अब मोकामा लड़ेगा चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की सख्त कार्रवाई: देवी-देवताओं का अपमान करने वाले विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित RJD के 10 नेता पार्टी से निष्कासित

Nationalist Bharat Bureau

“जयचंद मुझे मरवाना चाहता है” — तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज बयान, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

वीआईपी के बड़े नेता बद्री पूर्वे 50 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, मुकेश सहनी पर साधा निशाना

जमुई में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-शराब और कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

शपथ समारोह में नहीं पहुंचे तेजस्वी, ट्वीट कर नीतीश को दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश–मोदी की ऐतिहासिक तस्वीर 16 साल बाद फिर दोहराई गई

Nationalist Bharat Bureau

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

बिहार विधानसभा का नया चेहरा: शिक्षा में गिरावट, उम्रदराज़ नेता बढ़े, महिलाएं अधिक संख्या में चुनकर आईं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment