Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

EVM-VVPAT की सुरक्षा सख्त, पहले चरण की वोटिंग को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

EVM-VVPAT की सुरक्षा सख्त, पहले चरण की वोटिंग को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में बने डिस्पैच सेंटरों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। एमआईटी, आरडीएस कॉलेज और जिला स्कूल से मतदान दलों को EVM, VVPAT और जरूरी सामग्री सख्त निगरानी में दी जाएगी। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि एक दिन पहले दलों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।

निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि बिना सुरक्षा बल के किसी भी दल को EVM या VVPAT नहीं दी जाएगी। हर टीम को सामग्री मिलने के बाद रसीद देना अनिवार्य होगा। भीड़ नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, मेडिकल टीम और हेल्पलाइन की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर 20 काउंटर बनाए गए हैं ताकि प्रक्रिया सुचारू रहे।

सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिस्पैच सेंटरों पर मजबूत बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। सिविल सर्जन को एंबुलेंस और दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि मतदान पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 64.46% वोटिंग, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप यादव और रवि किशन की मुलाकात से मचा सियासी हंगामा

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह के ईशारे पर इस तरह का सर्वे सामने आया है: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

छठ पर्व के बाद नीतीश कुमार का चुनावी दौरा: आज मुजफ्फरपुर के गायघाट में करेंगे जनसभा, जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगी जाएगी समर्थन

“क्या चुनाव आयोग मर गया है?” मोकामा में अनंत सिंह के खुलेआम घूमने पर भड़के तेजस्वी यादव, उठाए निष्पक्षता पर सवाल

राजद से निकाले जाने के बाद रितु जायसवाल का तेजस्वी पर बड़ा हमला

नाथनगर में चिराग पासवान की जनसभा, बोले – फिर बनेगी NDA सरकार, मिथुन कुमार को जिताएं

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बीजेपी के भीतर मचा भूचाल! बागी विधायक रामसूरत राय ने नित्यानंद राय को दी खुली चुनौती — कहा, “समय आने पर सिखाऊंगा सबक”

लोकतंत्र के महापर्व में खान सर का संदेश — मुद्दों पर करें मतदान, भावनाओं पर नहीं

Leave a Comment