Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मनोज तिवारी ने NDA प्रत्याशी महाबली सिंह के लिए मांगा वोट, बोले – ज्योति सिंह को विपक्ष ने साजिश के तहत मैदान में उतारा

मनोज तिवारी ने NDA प्रत्याशी महाबली सिंह के लिए मांगा वोट, बोले – ज्योति सिंह को विपक्ष ने साजिश के तहत मैदान में उतारा

रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आयोजित जनसभा में भोजपुरी अभिनेता और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने NDA के जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह के समर्थन में प्रचार किया। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष एक बार फिर काराकाट सीट पर वोटों का बंटवारा कराने की साजिश रच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी साजिश के तहत पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया है।

मनोज तिवारी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में वोट बंटने के कारण माले प्रत्याशी की जीत हो गई थी। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी महाबली सिंह को वोट दें ताकि बिहार के विकास में कोई रुकावट न आए। मंच से तिवारी ने अपने लोकप्रिय भोजपुरी गीतों से भी माहौल को जोश से भर दिया और जनता से NDA के समर्थन में मतदान की अपील की।

उन्होंने आगे कहा कि वे ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते फिर से बेहतर हो जाएं, लेकिन जनता विपक्ष की साजिश का हिस्सा न बने। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार, पूर्व विधायक राजेश्वर राज सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। बिक्रमगंज की यह जनसभा काराकाट लोकसभा सीट के लिए महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है।

बिहारी भोला है पर बेवकूफ नहीं” — पटना में चुनावी रैली के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का महाठगबंधन पर बड़ा हमला

Nationalist Bharat Bureau

स पर सवार होकर पहुंचे मतदाता, भगवानपुर में केदार यादव का अनोखा अंदाज़ वायरल

Nationalist Bharat Bureau

लोकतंत्र के महापर्व में खान सर का संदेश — मुद्दों पर करें मतदान, भावनाओं पर नहीं

बिहार विधानसभा का नया चेहरा: शिक्षा में गिरावट, उम्रदराज़ नेता बढ़े, महिलाएं अधिक संख्या में चुनकर आईं

Nationalist Bharat Bureau

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी, हैदराबाद से आरोपी गिरफ्तार — पुलिस जांच में खुली पारिवारिक साजिश

छठ और ‘नौटंकी’ पर मोदी vs राहुल गांधी, मुजफ्फरपुर में पीएम ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

बिहार चुनाव 2025: राहुल गांधी 29 अक्टूबर को करेंगे महागठबंधन की पहली जनसभा, तेजस्वी यादव भी रहेंगे मंच पर

Nationalist Bharat Bureau

“भाजपा–जेडीयू सरकार ने किया बिहार की आस्था पर आघात ,छठ यात्रियों के साथ निर्मम कुठाराघात” : कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

महुआ में तेजस्वी यादव ने भाई तेज प्रताप के खिलाफ की जनसभा, बोले- पार्टी से बड़ा कोई नहीं, तो भड़के बड़े भाई ने दी नसीहत

Nationalist Bharat Bureau

वैशाली में बोले उपेंद्र कुशवाहा – “राजद उम्मीदवार टिकट मांगने वाले, मैं टिकट बांटने वाला हूं”

Leave a Comment