Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मोकामा में अनंत सिंह के प्रचार में फंसे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पटना डीएम ने FIR दर्ज होने की की पुष्टि

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मोकामा में चुनाव प्रचार करते हुए, FIR दर्ज होने की पुष्टि पटना डीएम ने की

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से पहले मोकामा से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह पर चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। पटना डीएम ने पुष्टि की है कि उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

जिला प्रशासन ने बताया कि वीडियो निगरानी टीम द्वारा जांच के बाद ललन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यह विवाद उस वायरल वीडियो से जुड़ा है जिसमें कथित तौर पर ललन सिंह विपक्षी वोटरों को वोट देने से रोकने की बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है और 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि मोकामा सीट से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में ललन सिंह उनके समर्थन में प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं और जनता से अनंत सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गोली नहीं बनी मौत की वजह – पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज

बीजेपी के प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के नए स्पीकर

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में हत्या के बाद गोपालगंज में भिड़ंत, कांग्रेस-जदयू कार्यकर्ताओं में चाकूबाजी से बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

संविधान सुरक्षा की बात करनेवाले खुद कर रहे उसका अपमान, वक्फ बिल को कूड़े में डालने की बात करनेवालों पर भड़के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

शिवहर में गूंज रहा ‘राणा फैक्टर’: तीन विधानसभा सीटों पर तीन राणा मैदान में, किसे मिलेगा जनता का ताज?

बेलागंज में मंत्री अशोक चौधरी बोले – मनोरमा देवी ने 11 महीनों में किया जबरदस्त विकास, दोबारा मौका देने की अपील

बगहा में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये को बताया ‘राजनीतिक घूस’

NDA ने मढ़ौरा सीट पर निर्दलीय अंकित कुमार को समर्थन देकर EBC वोट बैंक साधने की रणनीति बनाई

तेजस्वी के ‘नौकरी प्रण’ पर नीतीश कुमार का पलटवार, बोले – सत्ता की लालच में हो रहे हैं हवा-हवाई वादे

Leave a Comment