Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बेटे पर उठे सवालों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा – “काबिलियत से बने मंत्री, परिवारवाद नहीं”

उपेंद्र कुशवाहा बेटे दीपक प्रकाश की मंत्री नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए।

पटना – बिहार में बिना चुनाव लड़े ही बेटे दीपक प्रकाश को नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष और सोशल मीडिया पर लगातार निशाने पर हैं। उन पर परिवारवाद बढ़ाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस विवाद पर अब जेडीयू नेता और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और फैसले के पीछे की वजह सार्वजनिक की है।

कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती और अस्तित्व को बचाने के लिए लिया गया यह फैसला परिवारवाद नहीं बल्कि समय की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले भी सियासी उतार–चढ़ाव से गुजरी है और कई बार ऐसे फैसले लेने पड़े जिनकी आलोचना हुई, लेकिन संगठन को खड़ा करना और बनाए रखना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस निर्णय से उन पर आरोप लगेंगे, लेकिन पार्टी को दोबारा ‘शून्य’ पर जाने से रोकना अधिक जरूरी था।

दीपक प्रकाश की योग्यता की आलोचना पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उनका बेटा “विद्यालय की कक्षा में फेल विद्यार्थी नहीं है” बल्कि मेहनत से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति या परिवार नहीं बल्कि उसकी काबिलियत से होना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि दीपक आने वाले समय में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर बेटे दीपक प्रकाश की मंत्री नियुक्ति पर आलोचकों को दिया जवाब।

“NDA में फिर नीतीश कुमार पर भरोसा! मंत्री नितिन नवीन बोले — कोई कन्फ्यूजन नहीं, 2025-30 तक नीतीश ही होंगे बिहार के CM”

पटना में आज पीएम मोदी का रोड शो, आरा-नवादा में भरेंगे हुंकार, ‘सुपर संडे’ पर सजेगा भगवा बिहार

Nationalist Bharat Bureau

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप यादव को झेलना पड़ा भारी विरोध, RJD समर्थकों ने खदेड़ा और काफिले पर हुई पत्थरबाजी

महागठबंधन की सरकार बनी तो 2 नहीं, बिहार को मिलेंगे 3 डिप्टी सीएम — पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा

महिलाओं को 10 हजार भेजने की योजना का आइडिया अब आया सामने

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार में मंत्रियों ने संभाला विभाग, देखें पूरी जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

‘जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होगी, तब तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज’ — दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव का ऐलान, मोकामा में सियासत गरमाई

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने खोला चुनावी पिटारा: पंचायत प्रतिनिधि, पीडीएस डीलर और आम नागरिक के लिए बड़ी घोषणाएँ

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

Leave a Comment