Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा कारणों से भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद, जयनगर-जनकपुर ट्रेन सेवा स्थगित

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है। यह निर्णय मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रशासन ने बताया कि सीमा 8 नवंबर की शाम 6 बजे से 11 नवंबर की शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सभी प्रकार के आवागमन, व्यापारिक गतिविधियां और वाहन परिचालन पर रोक रहेगी।

जानकारी के अनुसार, नेपाल के सर्लाही, महोत्तरी और रौतहट जिलों के प्रमुख सीमा नाकों को सील कर दिया गया है। केवल आपातकालीन सेवाओं को सीमित अनुमति दी जाएगी। नेपाल के सर्लाही जिले के प्रमुख जिला अधिकारी रामुराज कडरिया ने कहा कि यह कदम दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही को रोका जा सके।

सीमा बंदी के साथ-साथ भारत-नेपाल रेल सेवा भी प्रभावित रहेगी। जयनगर-जनकपुर-बिजलपुरा रूट पर शनिवार की अंतिम ट्रेन के बाद रविवार से मंगलवार तक ट्रेन परिचालन स्थगित रहेगा। जयनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक एस.एल. मीणा ने बताया कि बुधवार से नियमित ट्रेन सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी।

नाथनगर में चिराग पासवान की जनसभा, बोले – फिर बनेगी NDA सरकार, मिथुन कुमार को जिताएं

Nationalist Bharat Bureau

जेपी नड्डा का तेजस्वी पर हमला: नई पैकिंग में जनता को गुमराह कर रहे हैं, ठगबंधन ने बिहार को लालटेन युग में रखा

नीतीश कुमार की सड़कों पर फिदा हुईं प्रियंका गांधी, बोलीं – “गंगा मइया के साथ सड़कें भी पवित्र हैं”

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी-नीतीश पर हमला: “एनडीए में नीतीश की जगह नहीं, पीएम मोदी झूठों के सरदार”

Nationalist Bharat Bureau

जदयू के बाद अब बीजेपी में भी बगावत पर गाज, कहलगांव विधायक पवन यादव 6 साल के लिए निष्कासित — अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

भागलपुर में सीएम नीतीश की सभा से नदारद रहे सांसद अजय मंडल, मंच पर गैरमौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

नीतीश कुमार ने राजभवन में मंत्रियों के विभाग किए फाइनल

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में किया बिहार के मतदाताओं का अभिवादन, तीन रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार

सीएम नीतीश बोले — 2005 से पहले सड़कें थीं बदहाल, अब पुल-पुलियों का जाल बिछा है पूरे बिहार में

Nationalist Bharat Bureau

मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment