Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी यादव का दावा: जदयू टूट रही, बीजेपी के संपर्क में कई नेता

पटना: बिहार की राजनीति में आज बड़ा मोड़ आया। महागठबंधन ने पटना के एक निजी होटल में बैठक कर अपने सीएम फेस और डिप्टी सीएम फेस का ऐलान किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया। इसके साथ ही एक अन्य सहयोगी दल से भी डिप्टी सीएम बनाए जाने की घोषणा हुई।

बैठक के दौरान तेजस्वी यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जदयू के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। उनका दावा था कि जदयू पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद खत्म हो सकती है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि एनडीए के लोग सीएम नीतीश कुमार को 2025 में मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के बयान का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि चुनाव में केवल सीएम नीतीश के नाम पर लड़ाई हो रही है, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री बनने नहीं दिया जाएगा।

तेजस्वी ने बिहार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और बढ़ते अपराधों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल की नीतीश सरकार और 11 साल की मोदी सरकार के बावजूद बिहार गरीब ही बना हुआ है। यहां पढ़ाई, दवाई, सिंचाई और रोजगार की सही व्यवस्था नहीं है। आईटी पार्क और उद्योग की कमी, कम प्रति व्यक्ति आय और किसानों की कमजोर आमदनी जैसे मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं।

उन्होंने बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर भी तीखा हमला किया। तेजस्वी ने कहा कि पिछले 20 साल में 70 हजार से अधिक हत्याएं हुईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बालिका गृह और सृजन कांड जैसी घटनाएं दबा दी गईं। पटना की सड़कों पर खुलेआम गोलियां चलती हैं और बड़े उद्योगपतियों की हत्या होती है, फिर भी अपराधी आजाद घूमते हैं।

तेजस्वी यादव ने साफ संदेश दिया कि अब एनडीए को अपने सीएम फेस का ऐलान करना चाहिए और बिहार की जनता को यह जानने का अधिकार है कि अगले चुनाव में कौन सरकार बनाएगा।

दूसरे चरण में 19 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, कई जगह बागियों ने बढ़ाई सरगर्मी — 6 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने

पीएम ने सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की सवारी की जो उड़ान जैसा अनुभव प्रदान करती है

Nationalist Bharat Bureau

देशभर के निजी विद्यालयों में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में 3 लाख शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ! नई नियमावली पर कल लग सकती है मुहर

क्या गिर जाएगी महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ? एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ……

योगी सरकार के मंत्री के इस्तीफे की ख़बर!दो और मंत्री भी…

Nationalist Bharat Bureau

हॉस्टल में छात्रा की मौत पर तेज प्रताप यादव की बड़ी मांग, CBI जांच के लिए लिखा पत्र

Nationalist Bharat Bureau

एसआईआर विवाद पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

जन सुराज पार्टी 20 सितंबर को MLC चुनाव के लिए जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह का दावा: “एनडीए बनाएगी सबसे बड़ी बहुमत से सरकार”, छपरा रैली में बोले – जनता बदलाव चाहती है स्थिरता नहीं

Leave a Comment