Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

रालोसपा के संस्थापकों में शामिल रहे विनय कुशवाहा ने थामा लालटेन

पटना:रालोसपा के महासचिव रहे विनय कुशवाहा समेत कई नेताओं ने राजद कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी,पूर्व मंत्री वृषण पटेल समेत पार्टी के कई नेता वरिष्ट नेता की मौजूदगी में राजद की सदस्यता ग्रहण की।राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विनय कुशवाहा एवं उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और माला पहनाकर स्वागत किया।पार्टी के प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने विनय कुशवाहा एवं उनके साथियों का परिचय कराते हुए पार्टी में स्वागत किया।इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए विनय कुशवाहा ने कहा कि जब नीतीश कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा को अपने घर से बाहर किया था तो उनलोगों ने मजबूती के साथ उपेन्द्र कुशवाहा का पूरा समर्थन किया था।उन्होंने हाल के विधानसभा चुनाव तक नीतीश कुमार का विकल्प बनने की बात कही थी पर चुनाव के बाद व्यक्तिगत स्वार्थ को पूरा करने के लिए अपनी पार्टी को जदयू के हाथों में सौंप दिया। वे लोग सामाजिक न्याय की लड़ाई पहले से लड़ रहे थे।इसलिए उनलोगों ने उपेन्द्र कुशवाहा के साथ जाने के बजाय राजद का दामन थामा है।वे लालू प्रसाद के सामाजिक न्याय और तेजस्वी के विकास के साथ की नीति को आगे बढाने का काम करेगें।

अमीर ए शरीअत सैयद मोहम्मद वली रहमानी सुपुर्द ए ख़ाक, नमाज़ जनाज़ा में हज़ारों लोगों की शिरकत

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा शुरू की गई DGP कंट्रोल रूम की नई हेल्पलाइन

बिहारी कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष से मिले मोदी और चंद्रवंशी

Nationalist Bharat Bureau

जनवरी 2025 से 4% तक महँगी हो जाएगी मारुति सुजुकी

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

आधुनिक भारत के रचयिता राजीव गांधी थे: ज्ञान रंजन

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी स्टेशन पर भीषण आग, भगदड़ मची

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: सर्दी में बेघरों का सहारा रैन बसेरा

प्रधानमंत्री मोदी बोले – वह दिन दूर नहीं जब देश पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त होगा

पुलिस चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ का एकदिवसीय राज्य सम्मेलन संपन्न

Leave a Comment