Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी ने जय जवान, जय किसान नारे में जय विज्ञान, जय अनुसंधान जोड़ा

बेंगलुरु, 26 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां एचएएल एयरपोर्ट के बाहर एकत्र लोगों को जय जवान, जय किसान नारे में जय विज्ञान,

जय अनुसंधान जोड़ते हुए संबोधित किया। प्रधानमंत्री का दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद वहां से यूनान की यात्रा पूरी करके आज बेंगलुरु लौटने पर यहां एचएएल एयरपोर्ट के

बाहर उनका जोरदार स्वागत किया गया। श्री मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारामैया और उप- मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को प्रोटोकाल से संबंधित

दिक्कतें न उठाने के उनके आग्रह पर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भी धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री वहां उपस्थित लोगों का उत्साह देखकर अभिभूत हो गये।

श्री मोदी ने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और यूनान में भी इसी तरह का उत्साह देखा था। प्रधानमंत्री ने जल्द से जल्द इसरो टीम के साथ होने की अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी स्वदेश वापसी पर सबसे पहले बेंगलुरु आने का निर्णय किया।

प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के दृश्य को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका में देखा था।

Chiranjeevi welcomes Ram Charan and Upasana’s daughter: चिरंजवी बने दादा,RAMCHARAN और UPASANA बने बेटी के पिता

Nationalist Bharat Bureau

चारा घोटाला:एक और केस में लालू यादव दोषी क़रार,21 को होगा सज़ा का एलान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: भागलपुर में RJD-कांग्रेस का सियासी ड्रामा, अजित शर्मा की ‘गुगली’ पर सलाहुद्दीन अहसन बोल्ड आउट — जानिए पूरा मामला

बैंक धोखाधड़ी: उच्चतम न्यायालय ने ईडी मामले में एमटेक ग्रुप के पूर्व चेयरपर्सन को दी जमानत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बोर्ड ने जारी की 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा तिथियां, देखें पूरा शेड्यूल

Nationalist Bharat Bureau

भू माफिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर बेच दी करोड़ों की बेनामी संपत्ति

ड्रोन खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा 8 लाख का अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

टिकट में देरी के कारण हज यात्री उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

राजद ने भ्रामक खबरों से बचने की अपील की

गोपालगंज हत्याकांड:विधायक की गिरफ्तारी ना होने पर नीतीश पर बरसे पप्पू यादव

Leave a Comment