Nationalist Bharat
शिक्षा

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 3000 मेधावी छात्र सम्मानित

पटना:प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में 11वे प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बीर चंद पटेल पथ स्थित रविंद्र भवन के सभागार में आयोजित किया गया। इस समारोह का उद्घाटन समारोह के उद्घाटनर्कता एवं रोटरी वर्ल्ड प्रेसिडेंट रोटेरियन श्री शेखर मेहता 2021-22, वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर श्री देवेश सेहरा, श्री शफी उल हक,आईपीएस डीआईजी, पसावा के राष्ट्रीय सलाहकार फादर पीटर, सेंट माइकल हाई स्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टो एवं एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद, के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिन बच्चों को सम्मानित किया गया उन्हें रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन की ओर से एक पुस्तक दी गई जिसके माध्यम से छात्र अशिक्षित वयस्कों को शिक्षित कर सके।इस अवसर पर, बिहार के सीबीएसई आईसीएसई एवं बिहार बोर्ड के 10 वीं एवं 12 वीं कक्षाओं के 3000 छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने हेतु मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया।

छात्रों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के सम्मानजनक मुख्य अतिथि एवं रोटरी वर्ल्ड प्रेसिडेंट रोटेरियन शेखर मेहता ने कहा कि छात्रों को उच्च सपने देखने चाहिए लेकिन इस तरह के महान सपनों के अनुरूप भक्ति होनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्रों को रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन की ओर से एक पुस्तक भी दी गई जिसके माध्यम से छात्र अशिक्षित वयस्कों को शिक्षित कर सके। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर श्री दिवेश सेहरा ने छात्रों को पुस्तकों के सैद्धांतिक पाठ्यक्रम अध्ययन के साथ -साथ सांसारिक मामलों का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शमायल अहमद ने कहा कि हमारा एसोसिएशन लगातार पिछले 11 वर्षों से प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओं को 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने हेतु सम्मानित करता आ रहा है अब तक एसोसिएशन ने करीब 85000 छात्रों को सम्मानित किया है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।अपने प्रेरणादायक संबोधन के माध्यम से आईपीएस डीआईजी श्री शफी उल हक ने छात्रों के मनोबल को और बढ़ाया।ज्ञान के धनी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर पीटर ने भी बच्चों के बीच अपना विचार प्रस्तुत किया ।

मौके पर उपस्थित आयोजन की गरिमा बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि एवं सेंट माइकल हाई स्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टो ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट परिणाम हेतु इतने बड़े मंच पर सम्मानित होने के लिए बधाई दिया।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्र संयुक्त सचिव डॉक्टर एसपी वर्मा राष्ट्र कार्यकारिणी के सदस्य श्री श्याम नारायण कुमार प्रदेश महासचिव डॉक्टर उमेश प्रसाद, डॉ बी प्रियम, मोहम्मद अनवर, डॉ नजीर अहमद, संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद अभिजीत शंकर, इफत रहमान सुशील सिंह, रोहित वर्मा, पंकज किशोर सिंह, मोहम्मद साबिर, राजू खान सहित संगठन से जुड़े सैकड़ो पदाधिकारीगण मौजूद थे।

पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों से 100 से भी अधिक स्कूलों के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से सेंत माइकल हाई स्कूल, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल,डॉन बोस्को‌ अकादमी, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, स्कॉलर्स अबोर्ड स्कूल, नोट्रे डेम एकेडमी, प्रकृतिक स्कूल, एसएन मेमोरियल स्कूल, सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल, ईमैन्युअल पब्लिक स्कूल, इंटरनेशनल स्कूल, स्कूल ऑफ़ ग्लोबल एजुकेशन, किड्स इंटरनेशनल स्कूल, वुडबाइन स्कूल, सेंट पॉल हाई स्कूल, शहीन अकैडमी,ए.बी निकेतन स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, मर्ची हाई स्कूल, पायनियर हाई स्कूल,अल-हीरा पब्लिक स्कूल, राजेंद्र पब्लिक स्कूल, होली विजन पब्लिक स्कूल, डीपीएस स्कूल हाजीपुर वगैरह थे।कार्यक्रम की संचालिका एवं एसोसिएशन की राष्ट्र कार्यालय सचिव फौजिया खान ने अतिथियों का एवं विभिन्न स्कूलों से आए हुए प्राचार्य शिक्षक एवं छात्रों को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्यों जरूरी है यह बात प्रोफेसर यशपाल ने ही सबसे पहले बताई

Nationalist Bharat Bureau

फरीदाबाद: युवाओं की लगन और मेहनत से बदली गढ़खेड़ा राजकीय स्कूल की तस्वीर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार की सीमा के अंतिम स्कूल में पहुंचे ACS एस. सिद्धार्थ, बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाया भोजन

डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी:पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित विज्ञापन

Nationalist Bharat Bureau

स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है:. वी.पी. सिंह

Nationalist Bharat Bureau

सिर्फ बेटियां ही नहीं बेटे भी पराए होते हैं

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

CA का फाइनल रिजल्ट जारी, देश को मिले 11500 नए CA, हैरंब व ऋषभ बने टॉपर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment