Nationalist Bharat
शिक्षा

फरीदाबाद: युवाओं की लगन और मेहनत से बदली गढ़खेड़ा राजकीय स्कूल की तस्वीर

फरीदाबाद, 29 दिसंबर। मन में कुछ करने का जज्बा और जुनून हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। ऐसा ही कर दिखाया है गाँव गढ़खेड़ा के युवाओं ने, जिन्होंने बिना सरकारी मदद से अपने सरकारी स्कूल की तस्वीर और तकदीर दोनों ही बदल दी है। अब गढ़खेड़ा का यह सरकारी स्कूल निजी स्कूलों को मात देने के लिए तैयार है।

बृहस्पतिवार को गाँव गढ़खेड़ा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण कार्य के पूरा होने के बाद आयोजित आभार एवं उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल ने की, जबकि एफआईए के पूर्व अध्यक्ष बीआर भाटिया विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में स्कूली अध्यापकों और बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक तथा पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं और नवीनीकरण पर प्रसन्नता प्रकट की।
ग्रामीणों ने एफआईए चैरिटेबल सोसाइटी का तहेदिल से स्वागत किया। नवीनीकरण समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को देखकर एफआईए के पूर्व अध्यक्ष बीआर भाटिया ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के प्रति महिलाओं की उत्सुकता और भागीदारी इस बात का संकेत है कि ग्रामीण महिलाएं अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति काफी जागरूक हैं और बच्चों की शिक्षा के प्रति अधिक सचेत हैं। आज भी 21वी सदी के भारत में ऐसे कई गांव है जहां स्कूलों में शिक्षा की दशा व दिशा सुधारने और उनमें गुणवत्ता बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए एफआईए चैरिटेबल सोसाइटी के तहत विकास, जल संरक्षण व स्कूल नवीनीकरण का कार्य कर रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि हमारा उदेशय ग्रामीण भारत के स्कूलों में सकरात्मक परिवर्तन करना ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुरक्षित सीखने का माहौल मिल सके।
सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण परियोजना के अंतर्गत स्कूल में कई सुधार किए गए हैं, जिसमें स्कूल में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था, कमरों और पीने के पानी की सुविधा शामिल है। साथ ही फुटपाथ, वृक्षारोपण और परिसर का सौंदर्यीकरण, स्कूल की इमारत की सफेदी, दीवारों पर शैक्षिक संदेश के बहुत सारे नारे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लियें स्कूल के परिसर में लिखे गए है। स्कूल नवीनीकरण से स्कूल में सुरक्षित एवं समुचित माहौल को देखकर गाँव में एक नयी उमंग एवं उत्साह देखने को मिला है और स्कूल प्रशासन भी यह आशा रखता है कि अधिक से अधिक बच्चे नामांकित होंगें व शिक्षा का लाभ उठाएँगें। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मास्टर खेमचंद और धन्यवाद ज्ञापन स्कूल मुख्याध्यापक विमल कुमार ने किया, जबकि मंच संचालन सुरेश शास्त्री ने किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ, सरपंच नीलम सैनी, यशवीर सिंह, प्रताप सांगवान, मास्टर प्रेमचंद, नेत्रपाल, डालचंद कालीरमण, मंगल सिंह, ओमप्रकाश सांगवान, श्रीचंद, विवेक सैनी, रामपाल लोर, नवल सिंह, पंच जनक कालीरमण, सरजीत सिंह, कुमारी मीनाक्षी और पंडित शिवराम मौजूद थे।

शमायल अहमद की भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

पत्रकार अहमद रज़ा हाशमी की दो किताबों का लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

अंजुमन तरक़्क़ी उर्दू और रोज़माइन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन

अवैस अंबर ने कॉलेज दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

किसानो का तीसरी बार दिल्ली कूच, पुलिस नेआंसू गैस के साथ चलाया वाटर कैनन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय हुए लालू यादव

Nationalist Bharat Bureau

यूपी बोर्ड का 10वीं एवं 12वीं परीक्षा रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में दौड़ी खुशी की लहर

Nationalist Bharat Bureau

कोटा : एक और छात्र ने की आत्महत्या, इस साल अब तक 15 छात्रों ने दी जान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment