Nationalist Bharat
शिक्षा

Bihar Teacher news: सरकारी स्कूल के छुट्टी का कैलेंडर जारी

Bihar Teacher news: बिहार के शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने 2025 के लिए सरकारी स्कूलों में होने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के मुताबिक, अगले साल शिक्षकों को कुल 72 छुट्टियां मिलेंगी। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने शिक्षकों को खुश करने के लिए यह अहम फैसला लिया है।इसके अलावा, जिन दिनों या त्योहारों पर पूर्व में शिक्षकों द्वारा छुट्टियों के लिए विरोध और आंदोलन किया गया था, उन दिनों भी अब उन्हें छुट्टी दी गई है। शिक्षा विभाग ने तीज, जीवतिया और छठ जैसे पर्वों के लिए भी छुट्टी घोषित की है। खास बात यह है कि दीपावली और छठ पर्व के दौरान शिक्षकों को कुल 10 दिनों की छुट्टी दी जाएगी। इसके साथ ही, दिसंबर माह में शीतकालीन अवकाश भी मिलेगा। इस कैलेंडर को देखकर शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों की नाराजगी को दूर करने के लिए यह फैसला लिया है। लगभग 6 लाख शिक्षक इस फैसले से खुश होंगे। एससीएस, एस सिद्धार्थ लगातार शिक्षकों के हित में फैसले ले रहे हैं। पहले छुट्टियों को लेकर शिक्षक नाराज थे, लेकिन अब जारी कैलेंडर से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

शिक्षा विभाग ने 6 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक का छुट्टी कैलेंडर जारी किया है, जिसमें कुल 72 छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। विशेष रूप से, जहां दशहरे पर शिक्षकों को पहले एक दिन की छुट्टी मिलती थी, अगले साल उन्हें दशहरे पर 5 दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा, छठ महापर्व के दौरान दीपावली से लेकर छठ तक शिक्षकों को 10 दिनों की छुट्टी दी जाएगी।

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

एडवोकेट आक़िल खान सम्मानित

शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में होना चाहिए अधिक योगदान- राष्ट्रपति

Nationalist Bharat Bureau

उधार लिया हुआ मटका

Nationalist Bharat Bureau

जानें बिना सूरज की किरणों के कैसे जीते है मनी प्लांट

Nationalist Bharat Bureau

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

PP Constable Result 2024: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी

Nationalist Bharat Bureau

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment