Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीदुर्घटनानौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

पटना:आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारतीय संविधान निर्माता एवं भारतरत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि एवं बाबरी मस्जिद शहादत दिवस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई और बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डाॅ0 अम्बेदकर सिर्फ भारतीय संविधान निर्माता ही नहीं थे अपितु राष्ट्र निर्माता भी थे। वे उच्च कोटि के विद्वान तो थे ही साथ ही उन्होंने जीवन पर्यन्त दलितों के उत्थान के लिए कार्य किया। छूआ-छूत और सामाजिक विषमता के खिलाफ आवाज बुलन्द की। शाोषण विहीन और समता मूलक समाज की स्थापना के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षरत  करते रहे। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।


प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह कहा कि 06 दिसम्बर, 1992 को आज ही के दिन बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर गहरा दुःख व्यक्त किया। शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन रखा गया। बाबा साहब ने भारतीय संविधान में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अनेकों धाराओं का समावेश किया। आज दलितों, शोषितों का जो थोड़ा बहुत उत्थान हुआ है, उन्हीं की देन है कि उन्होंने संविधान में इसकी व्यवस्था की।

इस अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेदकर के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में पूर्व सांसद श्री विजय कृष्ण, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवचंद्र राम, श्री सुरेश पासवान, मुजफ्फर हुसैन राही, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरुण कुमार यादव, श्री प्रमोद कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक भाई दिनेश, डॉ अनवर आलम, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, श्री प्रमोद कुमार राम, मदन शर्मा, भाई अरुण कुमार, निराला यादव, डॉ कुमार राहुल सिंह, निर्भय अंबेडकर, ई अशोक यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, संजय यादव, विनोद यादव, विजयलक्ष्मी, जेम्स कुमार यादव, राजेश यादव, कुमर राय, अशोक कुमार गुप्ता, युसूफ आजाद अंसारी, उपेंद्र चंद्रवंशी ,गणेश कुमार यादव, बिंदन यादव, अफरोज आलम, अबरार उल हक, उत्तम मेहता, विमल सिंह, भाई दिनेश पासवान, एस के डेविड, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, रीता चैधरी, विनोद यादव, मो इरफान ,संजय कुमार वर्मा, संत राय सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया ।

ससुर केंद्रीय मंत्री, पति बिहार सरकार के मंत्री, अब दीपा मांझी बनीं MLA

Nationalist Bharat Bureau

34वां कंटिन्युयिंग ऑर्थोपेडिक एजुकेशन कार्यक्रम 28-29 दिसंबर को,घुटने के जोड़ के आसपास के फ्रैक्चर” पर होगा केंद्रित

Nationalist Bharat Bureau

बजरंग दल नाम होने से वह बजरंगबली नहीं हो जाता है:शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, एनसीआर में कोहरा, पालम में दृश्यता घटी

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार ने मीडिया को बनाया गुलाम : डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

प्रशांत किशोर:BPSC छात्रों को गए थे ‘रामायण’ सुनाने, शुरू हो गया ‘महाभारत’

Nationalist Bharat Bureau

फॉर्म में दिखे शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम,महंगाई,बेरोजगारी और गैस की किल्लत पर सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 25 पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर

चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती का नीतीश पर तंज, NDA में तनाव की अटकलें तेज

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment