Nationalist Bharat
राजनीति

मोदी सरकार ने मीडिया को बनाया गुलाम : डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

पटना:एक प्रजातांत्रिक देश में मीडिया का क्या महत्व होता है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। मीडिया प्रजातंत्र का चैथा स्तम्भ है, लेकिन यह चैथा स्तंभ पक्षाघात का शिकार हो गया है। देश की मीडिया गोदी मीडिया बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दमनकारी प्रवृति के कारण भारतीय मीडिया बधियाकरण का शिकार हो गया है।
ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित एल.एस. कालेज में आयोजित ‘फर्स्टलुक बिहार डिजिटल मीडिया’ के उदघाटन के दौरान कही।

 

उन्होंने कहा कि प्रेस की आजादी को भारतीय संविधान में इसलिए सुनिश्चित की गयी ताकि देश के नागरिक को यह पता चल सके कि जिन नुमाइन्दो को उन्होंने चुन कर भेजा है वे कर क्या रहे हैं। सरकार का कामकाज कैसा चल रहा है, उसकी नीति क्या है, और उसकी नीयत क्या है। सही अर्थ में प्रेस का काम है सरकार की कमियों को उजागर करना, उसकी नीतियों की खामियों को जनता तक पहुंचाना और सरकार से सवालों का जबाब तलब करना। देश का प्रधानमंत्री पिछले 10 सालों में कभी प्रेसवार्ता नहीं की। जब सबकुछ इतना अच्छा हो रहा है, मंगलकारी हो रहा है, देश चांद पर पहुंच चुका है तो सवालों से इतना डर क्यों लगता है। इसका मतलब है इस चमक के पीछे का सच घिनौना है।

 

डॉ. सिंह ने कहा हकीकत यह है कि देश गर्त में जा रहा है। महंगाई से पूरा देश कराह रहा है। Poverty Index में भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश और नेपाल से भी पीछे है उसी तरह बेरोजगारी दर में भी भारत, पाकिस्तान और बंगलादेश के बदतर है। लेकिन कोई सवाल नहीं पूछ सकता। एक दिन मैं देश के एक विख्यात चैनल के जाने-माने एंकर को सुनकर हैरान रह गया क्योंकि वो टी0वी0 पर देश को महंगाई के फायदे गिनवा रहा था। यही है मोदी के अधीन मीडिया का गोदी रूप। लेकिन हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है। मैं जानता हूं कि जो सच्चे पत्रकार हैं उन्हें इस जन्नत की हकीकत मालूम है। उनके दिल में भी बेचैनी है, वे भी छटपटा रहे हैं, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे हैं। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमे डॉ. सिंह के अलावा संघ विचारक और भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, पूर्व सांसद अरुण कुमार, जानेमाने पत्रकार सोम प्रकाश, कांग्रेस विधायक बिजेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद पप्पू यादव तथा पूर्व पार्षद अजय कुमार अलमस्त व् पूर्व कांग्रेस विधायक बंटी चौधरी भी शामिल हुए।

17 सितंबर को हर घर-आंगन में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया‘: संजय सरावगी

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रपति,राष्ट्रपत्नी प्रसंग

झारखंड समेत कई राज्यों में होगा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का विस्तार

जनविरोधी केंद्र और राज्य सरकार के ख़िलाफ़ जारी रहेगा संघर्ष:शशिरंजन यादव

अरावली पहाड़ियों के लिए मोदी सरकार का ‘डेथ वारंट—सोनिया गांधी

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

बांदा की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भारी खामियां उजागर

Nationalist Bharat Bureau

पटना महानगर कांग्रेस की समीक्षा बैठक,चुनावी रणनीति बनाई गई

आईआईएमएस में अराजकता का माहौल,कुप्रबंधन से निजात दिलाये सरकार:शशिरंजन यादव

भूमिहीनों को पांच डिसमल जमीन दे सरकार: अतुल अंजान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment